kaimganj news जीएसटी सर्वे का विरोध कर, बाइक जुलूस निकाल ,वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Picsart 23 05 25 17 39 26 565

Kaimganj news – जुलूस तथा ज्ञापन अवसर पर सरकार समर्थक कुछ स्थानीय भाजपा नेता भी दिए दिखाइ
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मई 2023
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों तथा समर्थक व्यापारियों ने आज एक बाइक जुलूस निकाल कर नगर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण कर जीएसटी सर्वे छापेमारी बंद करो के साथ ही व्यापारी उत्पीड़न बंद करो जैसे नारे लगाए। मोटरसाइकिल रैली नगर भ्रमण के उपरांत तहसील परिसर में पहुंची। जहां प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा।

Picsart 23 05 25 17 40 34 970

जिसमें कहा गया है कि 16 मई से लेकर 15 जून 23 तक जीएसटी जांच सर्वे के नाम पर छापेमारी कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाना अब तो अपनी चरम सीमा लांघता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों का आरोप है कि पिछले समय से महानगर ब नगरों के विभिन्न सेक्टरों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों को फोन कर जीएसटी जांच के नाम पर धमका कर अवैध वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि चंद फर्जी फर्मो को रोकने के लिए सभी व्यापारियों के यहां जांच के नाम पर छापेमारी की कार्यवाही करने की प्रक्रिया पूरी तरह अनुचित है। व्यापारी नेताओं ने कहा है कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन के समय फर्जी बिलिंग फर्जी आधार कार्ड तथा अन्य फर्जी कागजात लगाकर रजिस्ट्रेशन कराया जाता है।

Picsart 23 05 25 17 41 35 511

जिसकी जानकारी अधिकारियों को होती है। लेकिन फिर भी इन्हीं की मिलीभगत से यह अवैध काम संभव होता है। इसलिए छापेमारी से पहले फर्जी रजिस्ट्रेशन फर्जी बिलिंग को सही मानकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी छापामारी कर इन के काले कारनामे उजागर किए जाने चाहिए। जिससे कि भविष्य में इस तरह का फर्जीवाड़ा रोका जा सके। उन्होंने कहा कि रोड पर चलती हुई गाड़ी का एक कागज भी पूरा ना होने पर जुर्माना लगा दिया जाता है। तो फिर इतना बड़ा फर्जीवाड़ा जीएसटी रजिस्ट्रेशन में कैसे हो जाता है। एक विचारणीय प्रश्न है? इसके लिए विभागीय अधिकारी पोर्टल का सॉफ्टवेयर जिम्मेदार है। इनके विरुद्ध पहले कार्यवाही करो। इसके उपरांत इस तरह की छापेमारी सर्वे के नाम पर की जाए।
यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो व्यापारियों का उत्पीड़न ही किया जा रहा माना जाएगा। यदि इस तरह की कार्यवाही नहीं रोकी गई तो सर्वे तथा छापे के नाम पर भय का वातावरण बनाकर एकतरफा हो रही कार्यवाही से व्यापार घटेगा और राजस्व को भी भारी नुकसान होगा। व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा है तत्काल सर्वे व छापामार कार्यवाही रोकी जाए ।इसके लिए विधिवत समय रहते आदेश पारित किया जाए और आवश्यक है कि फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों पर अविलंब कार्यवाही की जानी चाहिए। आज विशाल बाइक रैली उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले मनोज कौशल, संजय गुप्ता नगर अध्यक्ष ,सतीश चंद अग्रवाल ,अमित सेठ की अगुवाई में तहसील परिसर पहुंची थी।

Picsart 23 05 25 17 43 15 391

जहां एसडीएम संजय सिंह को ज्ञापन दे कर व्यापारी नेताओं ने भीषण गर्मी में कायमगंज की जर्जर एवं चरमराई विद्युत आपूर्ति का मुद्दा उठाया तथा विद्युत आपूर्ति नियमित करने की मांग की। एसडीएम ने विद्युत अधिकारियों से तहसील परिसर आने का निर्देश दे। इस संबंध में वार्ता की विद्युत अधिकारियों ने व्यापारी नेताओं के सामने ही कहा कि जो कमियां फाल्ट आदि से हो रही हैं। उन्हें ठीक किया जा रहा है। लगभग 15 दिन के अंदर विद्युत आपूर्ति में पर्याप्त सुधार हो जाएगा। बाइक रैली एवं ज्ञापन अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष एवं संयुक्त प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनोज कौशल ,अमित सेठ, जितेंद्र रस्तोगी, सुबोध गुप्ता, विशाल गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे, नगर अध्यक्ष अर्चना चौहान, कमलेश भारद्वाज ,अंकित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल ,वसीम अंसारी, सुनील गुप्ता, रोहित अग्रवाल ,विक्रांत वर्मा, अरुण सक्सेना, अखिलेश शर्मा, मुस्तफा भाई, राजन रस्तोगी, संगम शाक्य, रामकिशोर यादव, प्रमोद वर्मा, आशीष सक्सेना, सुमित शाक्य ,सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार शाक्य, सुभाष श्रीवास्तव ,राजेश्वर दयाल सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी सक्रिय सदस्य तथा व्यापारीगण मौजूद रहे।

इनसैट:-* स्थानीय भाजपा नेता भी उतरे विरोध में सड़क पर*

जीएसटी की छापेमारी के विरोध में आज जिस बाइक रैली का आयोजन किया गया था। यह जीएसटी कानून भारतीय जनता पार्टी सरकार में ही लाया गया। जिसके कारण आज भी तमाम बदलाव तथा उतार-चढ़ाव के बावजूद समय-समय पर व्यापारी ही परेशान होता है, और शोषण का शिकार भी। जब परेशानी अधिक होती है। तब व्यापारी तथा व्यापारियों से जुड़े हुए विभिन्न संगठन जुलूस रैली धरना प्रदर्शन आदि शांतिपूर्ण ढंग से करके इसका विरोध भी करते हैं। जैसा कि आज दिखाई दे रहा था। आज के विरोध जुलूस में कुछ स्थानीय भाजपा नेता जैसे रश्मि दुबे, अर्चना चौहान तथा अन्य लोग शामिल दिखाई दे रहे थे, और पूरे जोश के साथ जीएसटी की छापामारी का मुखर विरोध भी करते नजर आ रहे थे। उनकी इस सक्रियता की नगरवासी प्रशंसा तो कर रहे थे। लेकिन साथ ही यह भी कह रहे थे कि यह सब कुछ उसी पार्टी की देन है। जिसकी आप समर्थक हैं, तो फिर ऊंचे मंचों से मुखर आवाज में इसमें सुधार की बात पार्टी के रणनीतिकारों के सामने रखने की भी हिम्मत होनी चाहिए। खैर जो भी हो, लेकिन व्यापारी संगठन की पदाधिकारी होने के नाते इन भाजपा नेताओं ने अपनी ही समर्थित पार्टी की सरकार की व्यापारी विरोधी नीति का मुखर विरोध करने का साहस तो किया ।जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत कहा जाता रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes