Kamalganj news – एक महिला अपने देवर व घरवालों की गाली गलौज से तो वहीं दूसरी किसी के द्वारा फोन पर अश्लीलता करने से है परेशान
कमालगंज / फर्रुखाबाद 18 मई 2023
पहले मामले में थाना व कस्बा कमालगंज के मोहल्ला आजाद नगर की निवासिनी पूजा गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कहा गया है कि इसी महीने की 15 तारीख को समय 7:00 बजे लगभग उसका देवर गोविंद गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता उसके आवास पर आया और बेवजह मुझे ब मेरे पति विनोद गुप्ता को गालियां देता हुआ हाथापाई करने लगा। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसके बच्चों को भी पीटा। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका देवर गोविंद आए दिन बेवजह उसे तथा उसके पति एवं बच्चों को गाली गलौज करते हुए परेशान करता रहता है।
वही दूसरे प्रकरण में फोन पर ब्लैकमेल कर वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कमालगंज कस्बा के मोहल्ला अशोकनगर की निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि कोई एक अज्ञात व्यक्ति 13 मई 2023 से अब तक लगातार मोबाइल नंबर 93 35 73 91 62 से कभी मेरे पति तो कभी मेरे पिता के पास उसका फोटो भेज कर आरोप लगाता है कि मैं किसी और से बात करती हूं। साथ ही यह अज्ञात व्यक्ति जिसका नंबर शिकायती पत्र में अंकित किया गया है। वह धमकी भरे लहजे में मेरे पिता और पति से कहता है कि वह मेरा वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। परेशान महिला का कहना है कि पता नहीं इस अज्ञात व्यक्ति ने न जाने कैसे मेरे ही फोन से मेरी फोटो निकाली। जिसकी उसे वास्तव में कोई जानकारी ही नहीं है। आरोप है कि फोन करके धमकी देने वाला व्यक्ति उसे ब्लैकमेल करना चाहता है। महिला द्वारा उस व्यक्ति का फोन नंबर तहरीर में अंकित कर पुलिस को दिया जा चुका है। साथ ही पीड़ित महिला द्वारा इस प्रकरण में पुलिस से शीघ्र संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपी का पता लगाकर ,सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने की मांग की गई है।
रिपोर्टर= दीपक कुमार यादव, कमालगंज (फर्रुखाबाद)
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug