अंधविश्वास:- टोना- टोटका के चक्कर में भाई ने भाई को पीटकर किया मरणासन्न

Picsart 23 05 17 17 41 34 020

कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 मई 2023

जादू टोने के चक्कर में भाई ने भाई को मारपीट कर किया मरणासन्न,। परिजनों ने नगर के सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती। पीड़ित के पुत्र ने दी कोतवाली में तहरीर। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज की बताई जा रही है। यहां के निवासी नंदराम(50) पुत्र रामभरोसे सक्सेना को आज दोपहर के समय मरणासन्न अवस्था में परिजनों द्वारा कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल नंदराम की पत्नी शशि देवी ने बताया कि नंदराम के भाई अजय व संतराम , उमाशंकर ने नंदराम को इसलिए मारा पीटा। उन्हें शक था कि नंदराम ने उनके खिलाफ जादू टोना किया है। बताया गया है कि नंदराम खेत से काम करके अपने घर के दरवाजे पर चढ़ ही रहा था। उसी दौरान उनके भाइयों ने घेर कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जब वह अचेत होकर जमीन पर गिरा ।तब कहीं जाकर यह लोग मौके से भागे। बहरहाल शशि ने बताया कि वह लोग आए दिन कुछ ना कुछ करते रहते हैं। यह आरोप लगा रहे थे कि तुम लोग हमारे परिवार के लिए इधर उधर जाकर जादू टोने करवाते हो। घर पर कोई नहीं था। नंदराम अकेला घर के बाहर था । पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes