बाजार से घरेलू सामान ले ,वापस लौट रही महिला व उसकी बेटी को दबंगों ने पीट कर किया लहूलुहान

Picsart 23 05 16 21 50 52 115

Navabganj news – महिला उत्पीड़न की वारदात को अंजाम देने वाला दबंग बेफिक्र हो गांव में ही घूमता हुआ बताया जा रहा है
कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 मई 2023
यह महिला उत्पीड़न का मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अठुरुईया नगला निवासी शोभा देवी पत्नी रामानंद राठोर के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट से जुड़ा हुआ प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया गया कि शोभा देवी अपनी बेटी पूजा के साथ बाजार से घर गृहस्थी की आवश्यक वस्तुएं खरीद कर अपने गांव वापस आ रही थी। उसी समय रास्ते में ही दबंगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए शोभा देवी को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मां को पिटता देख बेटी पूजा बचाने आई। तो दबंगों का कहर उस पर भी बरपने लगा। मां और बेटी दोनों को दबंग्ग तब तक पीटते रहे जब तक दे बेहोश नहीं हो गई । लहूलुहान हालत में छोड़कर दबंग तसल्ली से बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में हवा में लाठी लहराता हुआ घटनास्थल से चला गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह कस्बा नवाबगंज बाजार करने गई थी। रास्ते में उसे व उसकी बेटी को घेर कर दबंग रजनीश ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। फिलहाल पुलिस ने साधारण धाराओं में मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन कार्यवाही जांच के बाद करने की बात कही है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रजनीश को सत्ताधारी दल के एक असरदार नेता का खास माना जाता है। शायद इसीलिए पुलिस भी महिला उत्पीड़न के साथ ही महिला तथा उसकी युवा बेटी के साथ हुई घटना पर फिलहाल कोई कठोर आवश्यक कार्यवाही करने से संभवत हिचक रही है। माना जा रहा है कि पुलिस कार्यवाही करेगी भी तो उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही। ऐसे में प्रश्न अनुत्तरित होता है की महिलाओं की सुरक्षा की बात यहां तक की जाती है कि वे जेवर पहनकर भी अगर चाहे तो रात के 12:00 बजे सुनसान सड़कों पर जा सकती हैं। उनकी तरफ कोई आंख उठाने वाला नहीं। लेकिन इस सरकारी जुमले को आज हुई महिला उत्पीड़न की वारदात आईना दिखाती हुई नजर आ रही है। खैर फिर भी लोगों का कहना है कि कानून पर भरोसा तो करना ही होगा। अब देखना है कि थाना नवाबगंज पुलिस इस भरोसे पर कितनी खरी उतरती है । इंतजार करिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes