हाईटेंशन बिजली तार में उलझा बाइक सवार धूँ-धूँ कर जिंदा जला

1683286688188

बाराबंकी/ उत्तर प्रदेश 5 मई 2023

यह भयाभय घटना जनपद बाराबंकी के थाना क्षेत्र रामनगर की बताई जा रही है। यहां हाईटेंशन विद्युत लाइन का जर्जर तार अचानक टूट कर गिरा। जिसकी चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से जलकर मौत के आगोश में चला गया। यह घटना आज दिन शुक्रवार को दिन के 12:00 बजे की ,मिली जानकारी के अनुसार होना बताया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक युवक अपाचे बाइक से सुढियामऊ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। उसी समय सड़क मार्ग के ऊपर से निकली जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। पलक झपकते ही बाइक सवार जलने लगा और उसकी तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई । हादसे का शिकार हुआ युवक इतनी बुरी तरह से जल गया कि वहां मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ उसकी शिनाख्त तक नहीं कर पाई । इस अनहोनी घटना के लिए ग्रामीण सीधे विद्युत विभाग को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि रोज देखने के बाद भी इतने जर्जर तारों को टाइट करने या फिर बदलने का काम विद्युत विभाग ने नहीं किया और उसी का परिणाम है कि बेचारा एक युवक बुरी तरह जलकर अकाल ही काल के गाल में समा गया। इस सनसनीखेज हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल दिखाई दे रहा है । मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान कराने की काफी कोशिश की । लेकिन मृतक का पूरा शरीर तथा चेहरा इतना जल गया है की पहचान नहीं हो पा रही है। फिर भी पुलिस मृतक का पता लगाने कि= वह कहां का रहने वाला है और कौन है, इन सब बिंदुओं पर जानकारी जुटाने का प्रयास करने की बात कह रही थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes