Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 मई 2023
नगर निकाय चुनाव के लिए लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी वादों के साथ अपने -अपने पक्ष में नगर के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है ।
चुनावी सरगर्मी के बीच दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी के दिग्गज नेता भी आने लगे हैं। किसका कितना प्रभाव पड़ता है । यह तो भविष्य में ही पता चलेगा । किंतु कुछ दिग्गज नेता ऐसे भी होते हैं। जिनका उस क्षेत्र से ,विशेष नाता रहा है।
उन्हीं में से पूर्व विदेश मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद भी एक माने जाते हैं। क्योंकि उनका कायमगंज से बहुत पुराना तथा पैतृक रिश्ता है। आज नगर पालिका परिषद कायमगंज के अध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार सरवर हुसैन के पक्ष में पूर्व विदेश मंत्री ने फिर एक बार सघन जनसंपर्क कर नगर वासियों के बीच हुई आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कायमगंज से उनका पुराना नाता है। भारत के तीसरे पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन, उसके बाद मेरे पिता मरहूम खुर्शीद आलम खां कायमगंज से गहरा लगाव रखते थे।
क्योंकि बे इसी कायमगंज जिला फर्रुखाबाद के ही थे। और यहां के अमन पसंद लोगों ने ही मुझे सांसद बनाकर लोकसभा भेजा। उसी की बदौलत मैं दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश भारत में पूर्व विदेश मंत्री बना था। यह देन आप सभी लोगों को ही थी। आपकी ही वजह से विदेश मंत्री तथा केंद्रीय कानून मंत्री के पद तक पहुंचा। जिसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा। बड़े ही सरल अंदाज में अपनापन की भावना के साथ पूर्व विदेश मंत्री ने लोगों से कहा कि उनके लिए पद या फिर हार जीत का भी उतना महत्व नहीं है। जितना कि आप लोगों के मिलने वाले सहयोग तथा मोहब्बत का है। मैं अपने गृह क्षेत्र के सम्मानित लोगों का इसीलिए आभारी हूं ।यही आप सबकी खासियत मुझे यहां से कभी दूर नहीं कर सकती। मैं हमेशा आपके साथ था, आज भी हूं और वादा करता हूं कि आगे भी यूं ही आपके साथ खड़ा रहूंगा। क्योंकि यहां की जनता ने मेरा कभी साथ नहीं छोड़ा । उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि मेरा यहां के लोगों से प्यार है, प्यार रहेगा, मैं समय-समय पर यहां आता रहूंगा और आप लोगों के बीच बैठकर आपकी समस्याओं को सुनूँगा।
जो समस्याएं होंगी, उनका निस्तारण कराने का भी मेरा पूरा प्रयास हमेशा रहेगा। दिग्गज कांग्रेसी नेता पूर्व विदेश मंत्री श्री खुर्शीद ने निराले अंदाज में कायमगंज से अपना रिश्ता बताते हुए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की आने वाली 11 तारीख को कांग्रेस के हाथों को मजबूत कर, पार्टी प्रत्याशी सरवर हुसैन को जिता कर नगर के विकास तथा जन समस्याओं को सुधारने का अवसर जरूर दें। उन्होंने फिर मौजूद जन समुदाय की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा कि जो प्यार ,जो अपनत्व, आप लोगों ने मुझे दिया था ।वही प्यार और स्नेह आज सरवर हुसैन को देना है। एकजुट होकर मतदान जरूर करें । एक= एक वोट की कीमत आप लोग जानते हैं ,क्या होती है । सरकारें आती हैं चली जाती हैं। लेकिन मैं आप लोगों का हूं ।आप लोगों के बीच में हूं ।आप लोगों के बीच में रहूंगा ।उन्होंने स्लॉटर हाउस चालू करवाने की बात कही , अपने घोषणापत्र का हवाला दे उन्होंने कहा कि चिलाक़ा स्लाटर हाउस बंद है ।नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले सरवर हुसैन का काम किया होगा कि इस स्लॉटरहाउस को चालू कराया जाए। इसके अलावा पानी बिजली आदि समस्याओं को दूर करने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सरवर हुसैन से कहा बड़े लोगों को तो सब जानते हैं। सब पहचानते हैं। लेकिन छोटे लोगों का भी सबसे पहले काम करना है। इसके लिए पूरी कांग्रेस कमेटी फर्रुखाबाद जी जान से आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और जरूरी काम करेंगे। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायिका लुईस खुर्शीद ने कहा कि तारीखें गवाह है कि कांग्रेस ने देश को क्या कुछ नहीं दिया । आज जो भी पूरे देश में विकास दिखाई दे रहा है। फिर वह चाहे छोटे काम से लेकर बहुत बड़ी जरूरत से जुड़ा हो। आंतरिक या वाह्य सुरक्षा, सफल एवं ठोस विदेश नीति जैसी तमाम बुनियादी तथा राष्ट्र विकास की विकास धारा कांग्रेस की ही देन है। श्रीमती लुईस ने आगे कहा कि आज राहुल गांधी सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। सही मायने में सरकार को जन भावना से काम करने के लिए राहुल गांधी ही सही रास्ते पर लाने के लिए हर जोखिम उठा रहे हैं। इसलिए चुनाव चाहे किसी स्तर का हो कांग्रेस को मजबूती के साथ एक बार खड़ा करने के लिए हम आप सब मिलकर चुनाव चाहे किसी स्तर का हो कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करें, और अंत में उन्होंने आने वाली 11 तारीख को कांग्रेस प्रत्याशी को अध्यक्ष पद पर जिताने के लिए कायमगंज नगर वासियों से सरवर हुसैन के पक्ष में मतदान करने की मार्मिक अपील की। आयोजित जनसभा को मुफ्ती जफर कासमी, गुंजन चतुर्वेदी, अफसर खान आदि ने भी संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट देकर नगर के विकास का रास्ता फिर एक बार खोलने की अपील की ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct