Kaimganj news फसलें उजाड रहे निराश्रित गोवंश को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Picsart 23 05 01 13 25 55 708

– 48 घंटे का समय बीत चुका, किंतु सूचना के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा मौके पर

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 मई 20 23
मंहगी लागत तथा कड़े परिश्रम के बाद किसान द्वारा खेतों में तैयार खड़ी फसलों को निराश्रित गोवंश उजाड़ रहे हैं । रात दिन रखवाली करने वाला अन्नदाता अगर जरा सा चूक जाता है। तो अन्ना पशु उसकी फसलें उजाड़ कर उसकी मेहनत पर पानी फेरते हुए किसान को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। जैसी विषम परिस्थिति से बेजार हो चुके किसानों ने 2 दर्जन से अधिक अन्ना पशुओं को घेरकर गड्ढे में किया बंद कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अन्ना पशुओं ने उनकी खेतों में तैयार खड़ी फसलें उजाड़ दी हैं। एसडीएम कायमगंज को सूचना देने के बाद बताया गया की गायों को खिलाने के लिए पहले भूसे का इंतजाम करें । 48 घंटे से अधिक हो चुका है। भूखी प्यासी गाय गड्ढे में बंद है । मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम टिलियां मुडौल का बताया जा रहा है। यहां के निवासी वालेस ,वीरेंद्र, रामनिवास, सूरजपाल, संजय, कुलदीप, विजय, नन्हे, रजत दुबे ,दयालु आदि लगभग आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने लगभग 2 दर्जन से अधिक गायों को विद्यालय के पास बने गड्ढे में बंद कर दिया। किसानों की पीड़ा है कि खेतों में मक्का की फसल खड़ी है। अन्ना पशु फसल को उजाड़ रहे हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। लेकिन ना तो प्रशासनिक अधिकारियों ने और ना ही ग्राम के प्रधान ने इस ओर कोई ध्यान दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने 48 घंटे से अधिक हो चुके, गायों को गड्ढे में बंद कर रखा है। सूचना एसडीएम तहसीलदार एवं क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। इस सबके बावजूद अभी तक मौके पर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा है। बताया गया है कि अन्ना पशुओं की सूचना एसडीम कायमगंज को दी गई तो उन्होंने कहा गाय तो बंद कर ली है। लेकिन इन्हें खिलाने के लिए लगभग 50 कुंटल भूसे का भी इंतजाम करें। तभी किसी बाड़े या गौशाला में इन्हें भेजें। बताते चलें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कोई भी अन्ना जानवर आवारा नहीं घूमेगा। इन्हें बाड़े एवं गौशाला में ही रखें। इस सबके बावजूद खुलेआम कायमगंज के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। हर क्षेत्र में एक- एक गौशाला अस्थाई बनाई गई है। जहां अन्ना पशुओं को खिलाने के लिए चारा दाना पानी आदि की व्यवस्था भी की गई है। फिर भी अन्ना पशु खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद करते एवं सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes