Kaimganj news पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय का पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Picsart 23 04 26 17 58 06 150

Kaimganj news – जनसेवा की घोषणा करते हुए प्रत्याशी ने अपना चुनावी वादा पत्र भी किया जारी

– बड़ी संख्या में जन सामान्य की मौजूदगी के बीच कई व्यापारी नेता हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अप्रैल 2023
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सरवर हुसैन के चुनावी कार्यालय का आज पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद ने सिटी सेंटर मार्केट शिवाजी मूर्ति के पास फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कायमगंज में कांग्रेस प्रत्याशी सरवर हुसैन नगर पालिका अध्यक्ष बनते हैं। तो सबसे पहले प्राथमिकता यह होगी कि मीडिया कर्मियों के लिए प्रेस क्लब बनाया जाएगा। जिसमें सभी प्रेस के लोग बैठकर काम कर सकें।

– कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए उद्घाटन अवसर पर हस्तलिखित घोषणा पत्र जारी किया:-
= नगर पालिका परिषद कायमगंज के अधिकृत रूप से कांग्रेस द्वारा घोषित पार्टी प्रत्याशी सरवर हुसैन ने अपने चुनावी वादा पत्र में कहा कि यदि वे नगर की सम्मानित जनता के सहयोग एवं आशीर्वाद से अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते हैं। तो उनकी पहली प्राथमिकता मिशन के रूप में काम करते हुए पालिका परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार को, जो विगत 10 वर्षों से धीरे-धीरे पनपता रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका बना दूंगा। इसी के साथ उन्होंने नगर की यातायात की समस्या का सुधार करके जाम की समस्या में भी पर्याप्त सुधार करने के साथ ही बढ़े हुए हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, में समुचित संशोधन करने एवं नगर के मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने के साथ ही सीवर लाइन का काम कराने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की समस्या के निस्तारण के लिए केवल 24 घंटे में उचित कार्यवाही कर काम कराया जाएगा। जनता की समस्याओं का समाधान 12 से 24 घंटे में ही कराते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। आवश्यकतानुसार नगर में प्रकाश की व्यवस्था एवं इससे जुड़ी शिकायतों का निस्तारण भी त्वरित गति से 24 घंटे में ही होगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि यदि बे अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने में सफल हुए तो प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक वार्ड से निर्वाचित सभासदों के साथ वार्ड के वरिष्ठ जनों व नौजवानों को शामिल कर एक विकास निर्माण, सफाई, लाइट एवं अन्य कार्यों को सुगमता पूर्वक कराने के लिए कमेटियों का गठन भी करेंगे। उन्होंने बड़े ही मार्मिक ढंग से कहा कि यह मेरे जीवन का पहला और बहुमूल्य कदम है। जिसमें आप लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद की अति आवश्यकता है। यदि कोई भूल हो गई हो तो बे खुले मन से और साफ दिल से क्षमा की याचना करते हैं ।आशा है कि आप लोग उन्हें अपना आशीर्वाद देकर सेवा योग्य बनाने का मौका अवश्य देंगे।

– उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायिका के समक्ष कई व्यापारी नेता तथा अन्य दल के समर्थक हुए कांग्रेस में शामिल:-
कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार सरवर हुसैन के कार्यालय उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए । इन सबके बीच व्यापारी नेता मनोज कौशल एवं सुशील शर्मा, शिवदत्त शर्मा, अजय अग्रवाल, सतीश कौशल, मनोज गंगवार, कन्हैया वर्मा ,नीरज गंगवार, विरेंद्र स्वरूप मिश्रा, अमित अग्रवाल, संजय बंसल, खालिद टेलर, मुस्कान सिद्दीकी ,शमशाद, मेंबर प्रवेश ,नसीम सिद्दीकी, इमरान मंसूरी, आदि संभ्रांत लोगों ने कांग्रेस में शामिल होकर पूरी इमानदारी परिश्रम तथा लगन के साथ सहयोग का वादा किया। इन सभी लोगों को पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेसी घोषित करते हुए खुशी व्यक्त कर कहा कि ऐसे कर्मठ लोगों के आने से निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब लोगों की धारणा बदल रही है ।कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर धीरे-धीरे हमारे अपने नगरवासी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह उनके लिए बहुत ही प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए व्यापारी नेताओं तथा अन्य पार्टियों से आए पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि आप लोग अपना अध्यक्ष चुने कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। तो कांग्रेस पार्टी भी आपकी मेहनत को निष्फल नहीं जाने देगी। निश्चित तौर पर जनता की भलाई के लिए नगर को पुनः एक बार आदर्श नगर पालिका बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने जो वादे किए हैं। उन्हें हर हाल में पूरा कराया जाएगा। लुइस खुर्शीद जिस समय बैठक को संबोधित कर रही थी। उस समय वहां मौजूद लोग खुश होकर तालियां बजाकर तथा हाथ उठाकर समर्थन देने का वादा करते दिखाई दे रहे थे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes