सत्ता की हनक :- पार्टी झंडा लगी स्कॉर्पियो खड़ी पुलिस चौकी के पास उड़ा रही आचार संहिता की धज्जियां

IMG 20230413 WA0009

Kaimganj news

कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 अप्रैल 2023

स्थानीय नगर निकाय निर्वाचन की अधिसूचना विधिवत आयोग द्वारा जारी होने के बाद से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। आचार संहिता लगते ही नगर पालिका प्रशासन ने नगर तथा सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य मार्गों आदि स्थानों पर लगे होर्डिंग बैनर और पोस्टर आदि ऐसी सामग्री जो निजी प्रचार के लिए लगाई गई थी। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होना माना जा रहा था। हटाना शुरू कर दिया, लगभग अब तक ऐसी सभी सामग्री हटाई भी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि आचार संहिता के साथ ही किसी भी गाड़ी कार वाहन आदि पर भी पार्टी का झंडा बिना उचित कारण या अनुमति के लगाना भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ही माना जाता है। लेकिन सत्ता की हनक में शायद सत्ताधारी पार्टी की गाड़ियों को अनियमितता करते हुए देख कर भी पुलिस या प्रशासन कोई कार्यवाही करने से संभवत हिचक रहा है। जिसका ताजा उदाहरण आज साफ दिखाई दे रहा था। -की एक स्कॉर्पियो गाड़ी कस्बा पुलिस चौकी कायमगंज तहसील के पास रोड पर खड़ी थी। जिसके ऊपर सत्ताधारी पार्टी का झंडा शान से लहरा रहा था। इस झंडे को तहसील प्रशासन से लेकर खाकी जैसे सभी जिम्मेदार देखते रहे । लेकिन किसी ने भी सत्ता की हनक के आगे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा। हां यदि किसी विपक्षी दल के कार्यकर्ता अथवा नेता या फिर किसी सामान्य व्यक्ति की स्कॉर्पियो कार होती तो अब तक अपना गुड वर्क खाकी और प्रशासन दोनों दिखा चुके होते। खैर जो भी हो लेकिन इस तरह की हनक के आगे बौने होते नियमों, उड़ती आचार संहिता की धज्जियां देखकर जन सामान्य तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes