मारपीट से आहत पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत

Picsart 23 04 13 19 48 21 635

Kaimganj news
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 13 अप्रैल 2023
जनपद के थाना अमृतपुर गांव तौफीक की मडैया के मूल निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह बहुत गरीब व्यक्ति है। अपने भरण पोषण के लिए फिलवक्त कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव उलियापुर में अपने बहनोई पेशकार पुत्र मेवाराम के यहां रहता है ।आज वह एक बाग के पास काम कर रहा था। उसी समय उलियापुर निवासी कुलदीप, रवी, मुन्नू वहां आ धमके। आरोप है कि इन सभी लोगों ने एक राय होकर पीड़ित को लाठी-डंडों तथा बेल्टों से बेरहमी से मारा पीटा। जिससे उसे गंभीर चोटें आई । पीड़ित ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वह अपनी गुजर-बसर के लिए रिश्तेदारी में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। किसी से उसका कोई झगड़ा भी नहीं है। लेकिन फिर भी इन लोगों ने उसे अकारण ही बेरहमी से मारपीट कर प्रताड़ित किया है। उसने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes