Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 12 अप्रैल 2023
कोतवाली कायमगंज की पुलिस गश्त पर थी। उसी समय टीपी चौराहा से होकर रोडवेज बस के रंग में रंगी हुई एक प्राइवेट बस संख्या यूपी 13 एटी 6161 सवारियां भरकर वहां से निकल ली। रोडवेज कलर की रंगी हुई इस बस को गस्ती पुलिस ने रोका और देखा कि बस के अंदर 12 सवारियां भरकर चालक परिचालक कहीं जा रहा है। अवैध रूप से धोखा देकर डग्गा मारी करने वाले धंधे को अंजाम देने बालों पर पुलिस को शक हुआ। इस पर पुलिस उपनिरीक्षक शिवकुमार ने बस को रोककर चालक से पूछताछ की वैसे ही चालक घबरा गया, और राज उगल बैठा। पूछताछ में चालक ने अपना नाम शमशाद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर एवं कंडक्टर ने अपना नाम राम कुमार पुत्र बृजलाल निवासी दानपुर थाना डिवाई बुलंदशहर बताया। गाड़ी के कागज मांगे जाने पर चालक, परिचालक बस से संबंधित रजिस्ट्रेशन आदि के कोई भी कागज पुलिस को नहीं दिखा सका। चालक ने बताया कि यह बस उमर मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी गंज सादात थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर बालों की है। मैं तो इस पर ड्राइवरी करता हूं। बस में बैठी सवारियों ने पूछताछ करने पर राज खोलते हुए कहा कि साहब मुझे तो रोडवेज की बस बता कर इसमें यात्रा करने के लिए बैठा लिया गया था। और यह कहा कि अभी थोड़ी देर में ही टिकट आगे चलकर बना दिए जाएंगे। उन्हें नहीं मालूम था कि यह लोग उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं । पुलिस ने बस को अपनी अभिरक्षा में लेकर चालक व मालिक के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। वही कागज उपलब्ध न कराने के आरोप में एमवी एक्ट की धारा 207 के अंतर्गत बस को सीज कर दिया गया। बता दें कि यह कोई एक मामला नहीं है। लगभग हर व्यस्त सड़क मार्ग पर इसी तरह से धोखाधड़ी करके डग्गामार वाहन संचालक हर रोज लाखों रुपए की शासन को राजस्व हांनि पहुंचा रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug