गलत विद्युत मीटर रीडिंग करने के आरोपी मीटर रीडर तथा सर्किल सुपरवाइजरों के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

Picsart 23 04 08 05 23 05 523
kaimganj news

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 8 अप्रैल 2023
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कायमगंज ने लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा गया है कि मीटर रीडर साकिब खान व अनिल कुमार एवं सर्किल सुपरवाइजर मयंक यादव तथा खण्डीय सुपरवाइजर प्रशांत सिंह द्वारा निगम के राजस्व वसूली कार्य में बाधा डाली तथा उपभोक्ताओं को पीड़ित कर धनउगाही की, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। जांच के अनुसार इन आरोपियों द्वारा विद्युत उपभोक्ता गीता देवी पत्नी धनीराम मोहल्ला कला खेल गिर्द कायमगंज, शिवनंदन पुत्र दीनदयाल छप्पट्टी कायमगंज, मधुसूदन पुत्र हरबंस लाल अरोरा श्यामा गेट कायमगंज आदि के मीटर रीडिंग में गलत रीडिंग डालकर उपभोक्ताओं के बिलों को त्रुटिपूर्ण कर दिया गया एवं उक्त बिल के गलत होने के कारण बिल की धनराशि भी जमा नहीं हो सकी। जिससे विभाग की राजस्व वसूली कार्य में बाधा पहुंची। साथ ही अनावश्यक रूप से उपभोक्ताओं को परेशान किया गया। यह सारी गतिविधियां नियम विरुद्ध होने के कारण यह लोग वास्तव में इस कृत्य के लिए जिम्मेदार हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी मीटर रीडर अनिल कुमार, साकिब खान एवं सर्किल सुपरवाइजर मयंक यादव तथा खण्डीय सुपरवाइजर प्रशांत सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 384 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह कोई नया मामला नहीं है। विद्युत विभाग का रवैया हमेशा से उपभोक्ताओं का शोषण करने एवं सुविधा शुल्क उपलब्ध कराने वालों को राहत देने के साथ ही राजस्व वसूली को हानि पहुंचाने का रहा है। खैर जो भी हो यदि कार्यवाही की गई है, तो इससे कुछ तो सबक ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा ही। अच्छा हो कि उपभोक्ता हितों में राजस्व वसूली की निरंतरता बनाए रखने के लिए यदि बिजली विभाग के अधिकारी वास्तव में सतर्क होकर पारदर्शी ढंग से कार्य करते रहे तो उपभोक्ता तथा राजस्व वसूली दोनों को फायदा हो सकता है। क्या यह कल्पना वास्तव में धरातल पर हमेशा सच दिखाई देगी। इसके लिए इंतजार ही करना होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes