साभार:-
गुजरात (द एंड टाइम्स न्यूज़)
लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी सोमवार को सूरत कोर्ट के लिए रवाना हुए। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे सोनिया गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष से मिलने के 1 घंटे बाद राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हो गए। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी सूरत जा रहे हैं।
– राहुल गांधी के समर्थन में भरुच से सूरत जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया। सूरत की सेशन कोर्ट के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी के सपोर्ट में हाथों में पोस्टर लिए हैं।
क्या बोले भाजपा केंद्रीय मंत्री ठाकुर:-
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने कई बार पिछड़ों का अपमान करने का काम किया है। इस बात का दुख है कि कांग्रेस ने माफी मांगना तो दूर, दबाव बनाने और डराने का काम कर रही है। ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्रियों को काम-काज छुड़ाकर, इस काम पर लगाया है।
= एक साथ निकले भाई बहन=
– कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सूरत के लिए एक फ्लाइट में एक साथ सवार हुए।
– राहुल गांधी मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के लिए मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरज जा रहे हैं। Video उनके फ्लाइट में सवार होने से पहले इंडिगो बस का है। उनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस के नेता भी हैं।
जानिए क्या है मोदी सरनेम केस:-
मालूम हो कि सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को मोदी उपनाम को लेकर कर्नाटक के कोलार में 2019 में की गई टिप्पणी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।
गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने कोलार की रैली में राहुल गांधी के ललित मोदी, नीरव मोदी आदि भगोड़ों का नाम लेते हुए की गई टिप्पणी कि “कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी होता है?” को मोदी समाज के लिए अपमानजक बताते हुए मानहानि का मुदकमा दायर किया था। चूंकि इस मामले में राहुल को दो साल की सजा सुनाई गई, इसकी वजह से वायनाड से लोकसभा की उनकी सदस्यता रद कर दी गई। सदस्यता रद्द होने तथा सजा सुनाई जाने के मामले को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । सजा के विरुद्ध कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पार्टी के कद्दावर नेता राहुल गांधी उच्च अदालत में याचिका दायर करेंगे या नहीं, इस बात पर संशय बना हुआ था, जो आज उनके याचिका दायर करने के लिए रवाना होने के समाचार के साथ दूर हो गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr