हवन पूजन तथा सजीव प्रसारण के साथ हुआ विद्यालय नवीन सत्र का शुभारंभ

Picsart 23 04 01 20 16 38 443

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 अप्रैल 2023

पिछले शिक्षा सत्र के अवसान होने के बाद आज अंग्रेजी कैलेंडर के माह अप्रैल की 01 तारीख से नवीन शिक्षा सत्र का आरंभ हो गया। इससे पहले छात्रों की परीक्षा, पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा परीक्षा फल निर्माण एवं वितरण 31 मार्च 2023 तक करने में शिक्षक गण काफी व्यस्त रहे। मार्च 2023 के बाद अप्रैल 2023 यानी ठीक दूसरे दिन से ही नवीन शिक्षा सत्र शुभारंभ की तैयारियों में शिक्षकों को व्यस्त देखा जा रहा था। शिक्षा ही मनुष्य जीवन का सबसे उत्तम और उन्नत तथा संस्कारित जीवन जीने का माध्यम है, और इस माध्यम के लिए शिक्षक की भूमिका हमेशा से सर्वोपरि मानी गई है। इसीलिए हमारे भारतीय समाज में गुरु को प्रभु के समान दर्जा भी दिया जाता है। जैसा कि संतो, दार्शनिकों तथा महान पुरुषों ने कहा भी है कि गुरु और गोविंद यदि एक साथ मिले तो पहले किसे नमन किया जाए- उत्तर भी साफ दिया गया और कहा गया कि गोविंद से मिलाने वाला गुरु ही है। इसलिए इस सम्मान का पात्र गोविंद से पहले गुरु ही होता है। खैर आज भी यदि अपवादों को छोड़ दिया जाए, तो अन्य की अपेक्षा शिक्षक अपने पद की गरिमा के प्रति काफी सतर्क और सजग रहता है। रहना भी चाहिए, क्योंकि समाज के भावी कर्णधारों के उज्जवल भविष्य तथा अच्छे संस्कारों का दायित्व भी शिक्षक ही संभाल रहा है। हालांकि इसमें छात्र के परिवार की भी सकारात्मक भूमिका होने पर ही सही परिणाम की आशा की जा सकती है। खैर जो भी हो आज से बड़ी धूमधाम खुशी तथा रोचकतापूर्ण वातावरण में नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ है। इस अवसर पर ब्लाक कायमगंज के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में हवन पूजन तथा कलाइयों पर कलावा एवं माथे पर तिलक लगाकर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए ,नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ कराया गया। शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान का सजीव प्रसारण टेलीविजन पर छात्र छात्राओं को दिखाया जा रहा था। ऐसे खुशगवार वातावरण में विद्यालय में मौजूद छात्र काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। यहां विद्यालय में उचित देखरेख कर संजोए गए रोज गार्डन में घूम -घूम कर बच्चे सेल्फी ले रहे थे। विद्यालय का वाह्य वातावरण तथा शैक्षिक वातावरण देखकर बहुत से बच्चे अपने अभिभावकों से इसी विद्यालय में एडमिशन कराने की जिद करते हुए दिखाई दिए । विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि आज पहला दिन है। व्यस्तता अधिक है। किंतु फिर भी दो बच्चों का नामांकन कार्य पूर्ण हुआ है। कार्यक्रम में खेतल सिंह,पेशकार, जयवीर, आकाश पाल, कामिनी, आशा, उमा, विद्या, कमलेश राजपूत,मेमवती, सत्यवती, राजेश्वरी, सुनंदा, कोमल, हेमलता, शीला देवी आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes