सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न समाधान दिवस में 19 शिकायतों का निस्तारण

Picsart 23 04 01 18 31 09 549

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 1 अप्रैल 2023

जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आज कायमगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस अवसर पर 131 फरियादियों ने शिकायती पत्र सौंपकर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों एवं संबंधित समस्याओं के दोनों पक्षों से वार्ता कर 19 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष 112 शिकायती पत्र समस्या निस्तारण का निर्देश दे ,संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंप दिए। समाधान दिवस में समस्याओं के निस्तारण का क्रम चल ही रहा था कि वहां पहुंची नगर कायमगंज के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी विधवा सरला कोरी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र ने अपनी गरीबी लाचारी तथा आवास विहीन होने की बात कहते हुए, गुहार लगाते हुए कहा- साहब हालत ऐसी है, लेकिन उसे कांशी राम कॉलोनी में आवास उपलब्ध नहीं हुआ है। उसने अधिकारियों के सामने अपना आवेदन प्रस्तुत कर एक अदद आवास के लिए गुहार लगाई । इस पर परीक्षण कर उसे पात्रता का लाभ दिलाए जाने का भरोसा दिया गया। वही कस्बा कायमगंज के वार्ड नंबर 4 अंबेडकरनगर चिलांका में तैयार हालत में खड़े नलकूप को रमजान तथा गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या के लिए चालू करवाने की मोहल्ले के लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने मांग की, क्षेत्रीय लेखपालों की उदासीनता भरी कार्यप्रणाली के चलते शायद ही कोई ऐसा गांव हो जहां चक मार्ग तथा आम रास्तों पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण न किया गया हो, ड्यूटी होने के बावजूद भी संबंधित लेखपाल स्वतः कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझते । यही कारण है कि आए दिन रास्तों के अतिक्रमण की समस्याएं बढ़ रही है। ऐसी समस्या से परेशान तहसील क्षेत्र के गांव नगला बीरबल निवासी दिनेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर अपने गांव स्थित चक मार्ग संख्या 59 को दबंगों द्वारा अवरुद्ध किए जाने की शिकायत करते हुए समस्या समाधान की मांग की, ग्राम खलवारा निवासी संतोष कुमार ने सक्षम न्यायालय द्वारा आदेश के बावजूद भी हल्का लेखपाल तथा कानूनगो द्वारा पैमाइश कर मेड़बंदी न कराने की शिकायत की, इसी तरह राजस्व से संबंधित ही ज्यादातर शिकायतें आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई । इस अवसर पर एसडीएम कायमगंज संजय सिंह, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes