फर्रुखाबाद 31 मार्च 2023
कहावत है कि ऊंट जब पहाड़ के नीचे पहुंचता है तभी उसे अपनी औकात का पता चलता है। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया। जब झांसेबाज खाकी के कड़े तेवर देखते ही अपनी औकात में आ गया। रेपिस्ट एवं उसकी प्रेमिका की यह कहानी थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला कटरा बक्शी की की बताई जा रही है। यहां की रहने वाली एक युवती अपनी विधवा मां के साथ आज पुलिस अधीक्षक से मिली। युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला मस्जिद तल्ले निवासी बिलाल पुत्र स्वर्गीय परवेज खां का उसके घर आना जाना था। बिलाल बीते 5 वर्षों से यह कहकर युवती से शारीरिक संबंध बनाये था कि मेरी बहन की शादी होने पर में तुम्हारे साथ निकाह कर लूंगा। 14 फरवरी को बिलाल की बहन की शादी हो गई। किंतु इसके बाद भी बिलाल शादी करने के लिए टालमटोल कर झांसा दे युवती से जबरन संबंध बनाए रहा। विरोध करने पर बिलाल ने युवती को धमकाया कि तुम्हारे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे। तो तुम कहीं की नहीं रहोगी ,लोग ताना देंगे और तुम समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी। इस तरह युवक युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा । जब पीड़ित युवती ने बिलाल के भाई आजम आदिल हमजा व उसकी मां से शिकायत की तो उन्होंने भी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए धमकाया। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता की बात सुनकर उसे थाना मऊ दरवाजा पहुंचने के लिए कहा पीड़िता एसपी के निर्देश पर थाने पहुंची। मामला उच्च अधिकारी के पास पहुंच जाने के कारण हरकत में आई थाना पुलिस ने दबिश देकर तुरंत झांसेबाज दुष्कर्मी को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस की हिरासत में पहुंचने के बाद खाकी के कड़े तेवर और पूछताछ से हकीकत स्वीकार करते हुए युवक ने युवती से अपने धार्मिक रस्मो रिवाज के साथ शादी करने की हामी भर दी । यही सबसे सही रहा । क्योंकि पीड़िता भी किसी दूसरे से ऐसी स्थिति में निकाह करने की इच्छुक नहीं थी। इसलिए वह इस फैसले से राजी हो गई। आखिर झांसेबाज को अपनी हरकत छोड़ कर उसी युवती से निकाह करना पड़ेगा। यदि वह ऐसा नहीं करता तो दुष्कर्म के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे जा सकता था। जेल जाने के भय से उसने निकाह करने में ही अपनी भलाई समझी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug