संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

Picsart 23 03 30 09 47 20 373

कायमगंज फर्रुखाबाद 30 मार्च 20,23

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर कोतवाली कायमगंज पुलिस पहुंची शव अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद का बताया जा रहा है। यहां का रहने वाले उमेश पुत्र राम अवतार उम्र लगभग 25 वर्ष की पत्नी अंजलि 20 वर्ष की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष से पहुंचे परिजनों का आरोप है कि महिला को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया,वही महिला चार माह गर्व से थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला अंजलि की मां रीना देवी पत्नी राम किशोर निवासी सरैया थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर ने बताया कि बीती शाम मेरी बेटी का फोन आया था कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है उसकी हालत खराब है तुम लोग यहां आ जाओ आज सुबह जब हम लोग गाड़ी करके लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद पहुंचे तो यह लोग वहां नहीं मिले इसके बाद हम लोग अताईपुर पहुंचे तो मेरी बेटी की लाश कमरे में पड़ी हुई थी। घटना के बाद लोगों का भारी जमावड़ा घर के बाहर लग गया किसी व्यक्ति द्वारा कोतवाली कायमगंज को घटना की सूचना दी गई । मौके पर एसआई शिव कुमार चौधरी फोर्स के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर मृतक महिला की सास सुमन देवी पत्नी राम अवतार का कहना था की बीती शाम उसके पेट में दर्द हुआ था इसके बाद उसे एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो हम लोग लोहिया अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को हम घर ले आए। बारहाल जो भी हो महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष से आए लोगों का रो रो कर बुरा हाल था घर के बाहर कोहराम मचा हुआ था। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। मृतक महिला के परिजनों ने लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। वही घटना के पीछे क्या कारण है इसका पता लगाने के लिए कोतवाली कायमगंज पुलिस सक्रिय दिखाई दे रही है पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes