करंट लगने पर विद्युत पोल से गिरा बिजली श्रमिक हालत गंभीर

Picsart 23 03 26 18 56 54 090

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 मार्च 2023
एलटी लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन पोल में करेंट आने से गिरकर गंभीर घायल हो गया।घायल को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम भटासा निवासी बिजली लाइन मैन श्री कृष्ण(20) पुत्र प्रेमचंद आज अताईपुर मेन बाजार बजरिया एलटी लाइन के पोल पर चढ़ कर बंच केवल ठीक कर रहा था। इसी दौरान पोल में करंट आ गया। जिससे लाइन मैन करंट लगने के कारण पोल से नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए साथी को देखकर साथ में मौजूद दूसरे लाइनमैन हिमांशु पुत्र स्वदेश निवासी च्युलारा के हाथ पैर फूल गए ,आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से युवक को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया। बताया गया है कि ऊपर से श्री कृष्ण द्वारा शटडाउन लिया गया था ।इसके बाद वह पोल पर चढ़कर वंच केबिल ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक पोल में करंट आ गया। जिससे वह पोल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि अताईपुर फीडर बरझाला से संचालित है। अब सवाल यह उठता है की-शट- डाउन लेने के बाद किस तरह पोल में करंट आया। बरहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई थी। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर युवक को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया है। जब इस संबंध में बरझाला फीडर के अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया की 2:00बजे शेड्यूल चेंज हुआ था। इसके बाद लाइनमैन शटडाउन लेकर काम कर रहा था। अब पोल में कैसे करंट आया। इसका पता लगाया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes