चैत्र नवरात्र, नव दुर्गा पूजन के लिए देवी मंदिरों में उमड़ा भक्तों की आस्था का सैलाब

Picsart 23 03 22 16 42 01 614

कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 मार्च 2023

भारत की प्राचीन सभ्यता ,मान्यता, परंपरा एवं संस्कृति के अनुसार मां का स्थान सर्वोपरि माना गया है।मां भगवती को भी प्रत्येक रूप में उनके भक्तजन मां कह कर ही पुकारते तथा आराधना एवं पूजा करते हैं। कहा जाता है कि मां भगवती सर्वाधिक दयालु, कृपावान एवं अपने प्रिय भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। मां का अर्थ ममतामई सागर की तरह हिलोरे लेने वाला वात्सल्य युक्त रक्षा कवच कहा जाता है। जैसे अनेकों सिद्धांतों, मान्यताओं के चलते भारतवर्ष में नव दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम श्रद्धा भाव तथा उत्साह के साथ की जाती है। आज नवदुर्गा पूजा के लिए मां के भक्तों का उमड़ा जनसैलाब जगह-जगह मंदिरों में माता रानी के दर्शन करने के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिला। चैत्रनवमी ,नवदुर्गा शुरू होते ही कायमगंज तथा आसपास क्षेत्र के तमाम मंदिरों में भक्तों का सुबह से ही जमावड़ा देखने को मिला। पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ भक्त गण पूजा अर्चना करते नजर आए। आज पहले दिन बड़ी देवी मंदिर चिलाैली, मां भगवती फूलमती मंदिर सधवाड़ा, शिवाला भवन गंगादरवाजा के अलावा आसपास क्षेत्र के सैकड़ों मंदिरों में माता रानी के भक्त पूरी आस्था के साथ भारी संख्या में पहुंचे। जहां उन्होंने आरती हवन पूजन के साथ-साथ मां की आराधना करते हुए पूजा की। प्रातः से ही महिलाएं पुरुष एवं बच्चे हाथों में पूजन का थाल लिए पवित्रता के साथ सजे धजे वस्त्रों में मंदिरों की ओर जाने लगे थे। यह क्रम दिन के 12:00 बजे तक चलता रहा। धीरे-धीरे मंदिरों की ओर पहुंचने वालों का सैलाब सा दिखाई देने लगा। ठीक इसी तरह कस्बा कंपिल शमशाबाद तथा नवाबगंज सहित लगभग पूरे जिले में धूमधाम उत्साह एवं धार्मिक रस्म के साथ मां भगवती का पूजन अर्चन जारी है। भक्तगण मां का पूजन कर लोक कल्याण की मंगल कामना कर रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes