इटावा से गंगा स्नान करने आए युवक की गहरी धारा में डूबने से हुई दुखद मौत

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश, 20 मार्च 2023
जनपद फर्रुखाबाद मुख्यालय के पास से बहती पावन गंगा की जलधारा स्थित पांचाल घाट पर आज दिन रविवार को जनपद इटावा थाना ऊसराहार के गांव जयसिंहपुर में स्थित राघव ऋषि आश्रम पर यहां के निवासी प्रेमचंद गुप्ता द्वारा भागवत कथा एवं भंडारा का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अपने निजी वाहनों से गत शनिवार की शाम श्रद्धालु भक्त यज्ञ कथा भागवत की भस्म तथा अन्य सामग्री विसर्जित करने फर्रुखाबाद पांचाल घाट आए थे। आज प्रातः उन्होंने धार्मिक रस्म के साथ विसर्जन किया। उसी समय जयसिंहपुर गांव का निवासी 28 वर्षीय युवक कुलदीप स्नान के लिए गंगा की जलधारा में गहरे पानी की ओर चला गया। वहां पहुंचते ही युवा गोता खा गया और डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन तत्काल उसे पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को गंगा की धारा में उतारा। काफी खोजबीन की इसके बाद गंगा में डूबे युवक को बाहर निकाला जा सका और तत्काल उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाया गया। अस्पताल पहुंचे युवक को चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर, लोहिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक के साथी उसका शव लेकर अपने गांव के लिए चले गए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes