भारी गहमागहमी तथा तनाव के बीच साधन सहकारी समिति पपड़ी के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित

Picsart 23 03 19 18 32 07 740

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 19 मार्च 2023
जिसकी लाठी उसकी भैंस की कहावत आज सहकारिता के चुनाव में दिखाई दी।सत्ता की हनक के साथ दिखी दबंगई। विरोधियों को नामांकन तक दाखिल नहीं करने देने के आरोप के साथ, काफी गहमागहमी के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। जनपद फर्रुखाबाद में प्रारंभिक सहकारी समितियों के संचालक मंडल का चुनाव घोषित कार्यक्रम के अनुसार पिछले दिनों से ही शुरू हो गया था। उसी समय से सत्ता की हनक स्पष्ट दिखाई देने लगी थी। जिसे चाहा वही हुआ, कहीं-कहीं संचालक पदों के प्रत्याशियों के बीच मतदान की नौबत आई, लेकिन यदि आरोप सही है, तो यहां भी वैसा ही हुआ जैसा पहले से निर्धारित कर दिया गया था। आज समितियों के अध्यक्ष – उपाध्यक्ष एवं संबंधित अन्य संस्थाओं के लिए भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन हुआ। लगभग हर समिति पर सत्ताधारियों का ही कब्जा हुआ। जैसा कि पहले से विरोधियों को आभास हो रहा था। तस्वीर तो नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने के समय से ही लगभग साफ हो गई थी। लेकिन फिर भी कहीं-कहीं लोगों ने हिम्मत करके विरोध अवश्य किया। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद के विकासखंड शमशाबाद की साधन सहकारी समिति लि०पपड़ी खुर्द बुर्जग में पर्चा दाखिल करने को लेकर हुआ बवाल। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। एक युवक को किया गिरफ्तार। पीड़ित ने मारपीट पैसे व सोने की जंजीर आदि सामान लूटने का लगाया आरोप।
मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पपड़ी खुर्द का बताया जा रहा है। जहां पर आज साधन सहकारी समिति के चुनाव के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में कार्य चल रहा था। इसी दौरान पर्चा दाखिल करने को लेकर गीता देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी मिलकिया का वहां मौजूद विपक्षी से विवाद हो गया। देखते ही देखते गीता देवी पत्नी अनिल कुमार का अध्यक्ष पद के लिए भरा गया नामांकन छीन लिया गया। तथा मौके पर बवाल जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को मौके से खदेड़ा तथा एक युवक को पकड़ कर थाने में बैठा लिया। बताया गया है कि प्रियंका पत्नी राजीव कुमार निवासी मंगली पुर का पर्चा अध्यक्ष पद के लिए डाला गया था। वही रूपलाल पुत्र इतवारी लाल निवासी तेरापुर का नामांकन पत्र उपाध्यक्ष के लिए जमा किया गया था । इसी दौरान गीता देवी ने भी अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया। प्रत्याशी का आरोप है कि इसके तुरंत बाद विपक्षी गणों ने गाली गलौज करते हुए पर्चा छीन लिया। पर्चा छीनते ही गीता देवी के समर्थकों तथा राजीव कुमार के समर्थकों के बीच तीखी झड़प होने लगी। इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर क्राइम स्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने झड़प होती देख हल्का बल प्रयोग कर लोगों को मौके से खदेड़ा तथा एक युवक को पकड़कर थाने भिजवाया। पुलिस के पहुंचने के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हो सका। वही गीता देवी के पति अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी गणों ने जानबूझकर हमारा पर्चा निरस्त कराया है तथा हमने 3 सेट बनाए थे। एक सैट ही जमा हो सका। उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए मोबाइल पैसे एवं एटीएम कार्ड सब लूट लिया। जिसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी। बरहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम कर दी। वही प्रियंका पत्नी राजीव को अध्यक्ष पद पर एवं रूपलाल पुत्र इतवारी लाल को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes