कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 मार्च 2023
भारतीय समाज अपनी सामाजिक मर्यादाओं के लिए पूरी दुनिया में जाना और पहचाना जाता है। यहां बहिन और भाई जैसे पवित्र रिश्ते हैं। जो कच्चे धागों की राखी के पवित्र बंधन को आज तक पावन और अक्षुण बनाए हुए हैं। इसी के साथ निकाह और सात फेरे की रस्में भारतीय समाज में स्त्री और पुरुष को समानता का अधिकार देते हुए एक दूसरे के प्रति समर्पित करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ युवक और युवती गलत रास्ते पर चलते हुए प्रेम जैसे शुद्ध और पवित्र शब्द का अर्थ ही अपवित्र करने में संकोच नहीं दिखाते। हालांकि वालिग को अपनी जिंदगी का रास्ता तय करने का कानूनी अधिकार है। लेकिन फिर भी अनुभव हीनता से जो युवक-युवती खुद मर्जी से गलत कदम उठा जाते हैं । उनके जीवन में एक न एक दिन खटास आती है और आपसी दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि जिंदगी जीना ही मुश्किल हो जाता है। इसीलिए हमारे भारतीय समाज की परंपरा आज भी दुनिया में सराही जाती है। खैर जो भी हो मिली जानकारी के अनुसार प्रेम के आवेश में आकर एक युवती और युवक अपने-अपने घरों से रफूचक्कर बताए जा रहे हैं। बताया गया कि कोतवाली कायमगंज के निकट बसे मोहल्ले की एक लड़की जिसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363, 366 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। वह 17वर्षीय युवती अपने घर से रात के अंधेरे में घरवालों को चकमा देकर अपने प्रेमी, जो इसी थाना क्षेत्र के तराई क्षेत्र में बसे एक गांव का निवासी बताया गया है, के साथ रफूचक्कर हो गई। पिता का आरोप है कि जाते समय उसकी बेटी घर में रखें 10 हजार रुपया नकद तथा कुछ जेवरात समेट कर ले गई है। पिता ने शक के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। पिता का कहना है कि उसे इसी लड़के पर शक था। जब उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया ।तो उसका फोन बार-बार स्विच ऑफ का संकेत देता रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug