15 हजार का इनामी गंगा गिरफ्तार

IMG 20230227 235750

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 मार्च 2023
जनपद फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बीती रात पुलिस को एक और सफलता मिल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कंपिल आरके सिंह एवं एसओजी टीम प्रभारी अशोक कुमार तथा सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी ने अपने हमराह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन रुदायन परिसर के पास स्थित एक मंदिर की बगल वाले स्थान की घेराबंदी कर ,सतर्क पुलिस दल ने वहां से एक संदिग्ध व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया। बताया गया कि संदिग्ध रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कहीं जाने की फिराक में था। तब तक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछने पर उसने अपना नाम गंगा सिंह पुत्र लटूरी सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर थाना पटियाली जनपद कासगंज बताया। नाम पता स्पष्ट होने पर ज्ञात हुआ की यह गंगा सिंह वही है। जिस पर ₹15000 का इनाम घोषित है। पकड़े गए अभियुक्त पर थाना कंपिल में विभिन्न अपराधिक धाराओं में तीन अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस के अनुसार उसके अपराधिक इतिहास की पड़ोसी जनपद तथा जनपद फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों से जानकारी की जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आए अभियुक्त के पास से किसी भी प्रकार के अवैध असलाह मिलने की पुलिस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। अभियुक्त का थाने से विधिक कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes