शराबी बाइक चालक ने टक्कर मार महिला सहित 3 को किया घायल

Picsart 23 03 03 07 50 30 496

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 3 मार्च 2023

जनपद बदायूं थाना उसैत के गांव गढिया चौर निवासी श्री कृष्ण अपनी मां रामप्यारी पत्नी रुपराम तथा बहिन भाग्यश्री को दवा दिलाने बाइक से फर्रुखाबाद गया था। वहां से वापस लौट रहा था। वह जब फर्रुखाबाद- कायमगंज मार्ग पर स्थित टेढ़ी कोन वाले चौराहे पर पहुंचा। उसी समय शराब के नशे में चूर बाइक संख्या यूपी80 EW 5909 तेजी से दौड़ाते वह हुए दो युवक आए । शराब के नशे में असंतुलित होकर इन्होंने दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे थाना उसैत बाले तीनों बाइक सवार वही गिर गए। शराबियों की बाइक भी मौके पर ही छूट गई। किंतु शराबी मौके से भागने लगे। जिन्हें वहां से निकल रहे राहगीरों ने घेर कर पकड़ लिया। घायलों तथा घटना को अंजाम देने वाले दोनो युवकों को लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दोनों शराबी अस्पताल से भी निकलकर भागने लगे ।जिन्हें एक बार फिर सड़क के किनारे ठेली लगाने वाले दुकानदारों ने घेरकर पकड़ लिया और तत्काल वहीं स्थित पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबियों की बाइक अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाई। तथा दोनों शराबियों को भी कोतवाली ले जाया गया। जबकि घायल मां बेटे तथा उनकी बेटी तीनों का उपचार समाचार लिखे जाने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में ही जारी था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes