युवक तथा युवती ने अलग-अलग घटनाओं में खाया जहर हालत गंभीर

Picsart 23 02 25 21 10 01 743

कायमगंज /फर्रुखाबाद 25 फरवरी 2023
अलग-अलग घटनाओं में युवती तथा युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। गंभीर हालत में कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नगला कोठी निवासी विश्राम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विजेंद्र का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक ने बाजार आकर सल्फास का सेवन कर लिया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने युवक को प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । वही एक पुलिस इंफॉर्मेशन मेमो कोतवाली पुलिस को भेजा है। वहीं दूसरी घटना में कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नलवाराम निवासी 17 वर्षीय युवती ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। युवती को भी कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

ई-रिक्शा पलटा महिला तथा युवक हुए गंभीर रूप से घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 फरवरी 2023
दावत खाने जा रहे युवक तथा महिला ई- रिक्शा पलटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ,घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम इकलहरा निवासी गुड्डी बेगम पत्नी नौशाद तथा इन्हीं का भतीजा मेराज पुत्र करीमुद्दीन कंपिल शादी समारोह में दावत खाने के लिए शामिल होने ई-रिक्शा द्वारा जा रहे थे। तभी रास्ते में किसी वाहन को बचाने के चक्कर में गांव राईपुर चिनहट के पास ई रिक्शा पलट गया। जिसमें दबकर महिला तथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार जारी था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes