आयोजित विशाल भंडारे में देर रात तक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

Picsart 23 02 24 14 01 17 332

कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 फरवरी 2023

प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल स्वर्ण सरोवर (सोन सर्वा) किवदंतियों के अनुसार महाभारत कालीन द्वापर युग से पहले का बताया जा रहा है। कहा जाता है कि इस स्थान पर ऋषि सोन ने तप किया था। उस समय यहां एक विशाल स्वच्छ एवं सुंदर सरोवर था। जिसमें स्वच्छ जल के साथ विभिन्न प्रकार के पुष्प युक्त जलीय पौधे शोभायमान रहते थे। वही इसके चारों ओर घनी जंगल की झाड़ियां और विशालकाय छायादार तथा फलदार वृक्षों के झुरमुट हुआ करते थे। इसी के पास से होकर बूढ़ी गंगा निरंतर अविरल धारा के रूप में बहा करती थी। तपस्वी ऋषि, भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। कहा जाता है कि उन्हीं ऋषि के द्वारा इस स्थल पर शिवलिंग की स्थापना की गई थी। समय के साथ आज बदलते परिवेश में यहां केवल एक छोटा सा सरोवर के नाम पर गड्ढा रह गया है और उस समय के वृक्ष अब यहां नहीं हैं। लेकिन शिवलिंग स्थापना वाला मंदिर आज भी है। जिसका भक्तों ने जीर्णोद्धार कराया। इसके पश्चात वह काफी भव्य दिखाई देने लगा। इस धार्मिक स्थल के पास ही श्मशान घाट है। पहले लोग यही बूढ़ी गंगा के तट पर मृतक शरीर का दाह संस्कार करते थे। तभी से लेकर अब तक पड़ोस के लोग काफी संख्या में यहीं आकर अपने प्रिय जन का अंतिम संस्कार करते हैं। भक्तों का ध्यान भगवान शिव की कृपा से इस ओर जाता रहा और धीरे-धीरे यहां निर्माण कार्य जारी रहा। विभिन्न संप्रदाय के संत भी यहां आकर निवास करते रहे। इसी स्थल पर भक्त लोगों ने भगवान शिव, राधा-कृष्ण ,शनि देव आदि की देव प्रतिमाओं की शोभा यात्रा के बाद धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कल दिन के दोपहर से प्रारंभ हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। भंडारे में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र से साथ ही सुदूर क्षेत्रों से आए धर्मावलंबी भक्तजनों ने भंडारे में सहयोग कर लंगर छका। प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम विशाल रूप से काफी देर तक चलता रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes