लकड़ी माफिया बेखौफ हो कर रहे हैं हरे पेड़ों का कटान

Picsart 23 02 21 20 42 41 461

– लकड़ी लादकर ट्रैक्टर से ले जाता हुआ तेजी से हो रहा वीडियो वायरल
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 फरवरी 2023
धरती का श्रृंगार पर्यावरण के लिए अमृततुल्य आवश्यक विशालकाय वृक्षों का होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन का निर्देश होने के बावजूद भी वन विभाग तथा स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से लकड़ी माफिया बेखौफ हो हरे भरे पेड़ों को धड़ल्ले से काट कर अपना काम बना रहे हैं । लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद भी जिम्मेदार हमेशा आंखें बंद किए रहते हैं। उसी का परिणाम है कि धरा का श्रंगार उजाडा जा रहा है। आज एक वीडियो इसी करतूत का तेजी से वायरल हुआ। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि माफियाओं द्वारा प्रतिबंधित हरे पेड़ काटकर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर आरा मशीनों पर ले जाए जा रहे हैं। मामला कोतवाली कायमगंज तथा थाना क्षेत्र नवाबगंज का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र नवाबगंज के गांव भटासा से लकड़ी काटी गई और ट्रैक्टर में भरकर कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के गांव बरझाला में आरा मशीन पर ले जाई जा रही है। यह काम कोई रात के अंधेरे में नहीं हो रहा है। बिल्कुल दिन के उजाले में खुलेआम शासनादेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लेकिन फिर भी न जाने क्यों वन विभाग तथा खाकी इन लकड़ी माफियाओं पर मेहरबान बनी हुई है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes