एसडीएम संजय सिंह की पत्नी की बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चैन, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

गाजियाबाद/ उत्तर प्रदेश( द एंड टाइम्स न्यूज़)
जनपद फर्रुखाबाद में, वर्तमान में तैनात एसडीएम संजय सिंह की पत्नी सुनीता सिंह के साथ घटी घटना जनपद गाजियाबाद थाना इंदिरापुरम के वसुंधरा क्षेत्र सेक्टर 9 की बताई जा रही है। यहां एसडीएम की पत्नी सुनीता सिंह की चैन मात्र 3 सेकंड में झपट्टा मारकर दो बाइक सवार लुटेरों ने लूट ली। जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया । उसके धक्के से सुनीता सिंह जमीन पर गिर पड़ी। जिससे उनके घुटनों में चोट आई तथा गले पर खरोच के निशान आ गए । भयभीत सुनीता सिंह को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सहारा देकर उठाया। बताया गया कि एसडीएम संजय सिंह की पत्नी सेक्टर 9 में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं । घटना से कुछ समय पहले वे अपने आवास से निकलकर लगभग 50 कदम की दूरी पर स्थित दुकान से दूध लेने गई थी। जमीन पर गिरी सुनीता के हाथ से दूध के पैकेट भी छूट गए । लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें लूट करते हुए बाइक सवार बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं। लेकिन बदमाश हेलमेट लगाए थे। इसलिए उनके चेहरे पहचान में नहीं आए। घटना के तुरंत बाद सुनीता ने डायल पुलिस 112 को सूचना दी। घटना का समय प्रातः 11:28 बजे बताया जा रहा है । एसडीएम की पीड़ित पत्नी ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध संबंधित थाने में दर्ज करा दी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तत्परता के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। किंतु घटनास्थल व्यस्त और भीड़भाड़ वाला होने के कारण पुलिस इतनी जल्दी बदमाशों तक पहुंचने में अब तक सफल नहीं हो पाई है। सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र सिंह ने कहा कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बदमाशों की तत्परता के साथ तलाश की जा रही है । उम्मीद है कि बदमाश जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes