महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती अपने समय के थे सर्वश्रेष्ठ तेजस्वी विचारक

Picsart 23 02 12 18 10 37 550

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 12 फरवरी 2023
आज आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जन्म तिथि पर कृष्णा प्रेस परिसर सधवाड़ा में विश्व बंधु परिषद के संयोजन में एक गोष्ठी आयोजित हुई। आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने उन्हें अपने युग का सर्वश्रेष्ठ तेजस्वी विचारक बताया ।इस अवसर पर गीतकार पवन बाथम ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि :-
वेद विरुद्ध विचार के तोड़ दिए सब तंत्र।
आर्य श्रेष्ठता का दिया स्वामी जी ने मंत्र।।
इस अवसर पर प्रो० रामबाबू मिश्र( रत्नेश) ने कहा कि महर्षि दयानंद का सत्यार्थ प्रकाश दुनिया भर के मत मतांतरों के लिए दिशा बोध देने वाला ध्रुव तारा है ।उनकी पाखंड विरोधी मुहिम ने आचरण की सभ्यता का मार्ग खोला। उन्होंने सनातन वैदिक धर्म, संस्कृति और जीवन दर्शन की वैज्ञानिक व्याख्या करके दुष्प्रचार करने वालों के मुंह बंद कर दिए ।प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला ने कहा कि बौद्धिक अराजकता के इस दौर में स्वामी जी जैसा तेजस्वी सन्यासी ही सही रास्ता दिखा सकता है ।पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि स्वामी जी ने अनार्य शास्त्रों को पढ़ने से तो मना किया। लेकिन उन्होंने वेद विरुद्ध धर्म ग्रंथों में आग लगाने या उन्हें नष्ट करने की मूर्खता का कभी समर्थन नहीं किया । हंसा मिश्रा ने कहा कि स्वामी जी ने उस दुष्प्रचार को धता बताकर स्त्री और शूद्र वेद नहीं पढ़ सकते ,इन दोनों को उन्होंने जनेऊ धारण करवाएऔर यज्ञ आदि में सहभागिता दी। विद्यासागर तिवारी ने अपने विचार इस प्रकार रखे कि यदि स्वामी दयानंद ने अन्तरआत्मा और उसके विवेक को जगाया न होता तो राष्ट्रीय स्वतंत्रता इतने प्रभावी ढंग से सुगम नहीं होती ।इस अवसर पर जेपी दुबे ,मनीष गौड़ आदि ने कहा कि स्वामी दयानंद ने जिस आर्य समाज को एक शक्तिशाली आंदोलन के रूप में खड़ा किया था। उसे संस्था न बनाकर जीवंत और और जागृत रूप में चलाया जाए ।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes