कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 फरवरी 2023
कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव अहमद गंज की महिला ग्राम प्रधान प्रीति देवी ने अपने क्षेत्र के लेखपाल अनिल शर्मा पर नियमों के विपरीत कार्य करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने उप जिलाधिकारी कायमगंज संजय सिंह को एक लिखित पत्र प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनके हल्के का लेखपाल अनिल शर्मा आए दिन अपने मन से नियमों को ताक पर रखकर ग्राम पंचायत में खेतों खलिहान तथा कंपोस्ट खाद के गड्ढों के नाम से पैमाइश करने आ जाता है। और इस खेल से सीधे-साधे ग्रामीणों को भयभीत कर उन वेचारों से अवैध वसूली करता है। ग्राम प्रधान का कहना है कि लेखपाल द्वारा पैमाइश करने की कोई भी सूचना ग्राम प्रधान को नहीं दी जाती है। इस संबंध में हमारे प्रतिनिधि से एक भेंटवार्ता में ग्राम प्रधान ने कहा कि उन्हें सूचना दी जानी चाहिए। क्योंकि ग्राम प्रधान ही ग्राम भू- प्रबंध समिति का अध्यक्ष होता है। लेकिन लेखपाल भ्रष्टाचार के चलते उन्हें सूचित नहीं कर रहा है। लेखपाल की कारगुजारी को ग्राम प्रधान ने जनहित के विपरीत बताते हुए लेखपाल के विरुद्ध शीघ्र समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर, उसे क्षेत्र से स्थानांतरित करने की अपने पत्र में मांग की है । आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है ।तहसील क्षेत्र कायमगंज में आए दिन लेखपालों की अवैध कारगुजारियों के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन न जाने क्यों तहसील के सक्षम प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। लेखपालों के गलत कामों पर पर्दा डालने से लोगों में आशंका पनप रही है कि यह सारा खेल सक्षम अधिकारी की ही मिलीभगत से हो सकता है। अभी हाल में ही लेखपालों की अवैध वसूली से परेशान होकर शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जनपद अयोध्या तथा प्रयागराज में लेखपालों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा भी। लेकिन कायमगंज तहसील क्षेत्र में कुछ लेखपाल ऐसे हैं जिनकी कारगुजारी जन सामान्य को परेशान करने की लगातार जारी है। लेकिन फिर भी तहसील प्रशासन के उच्च अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं। तो फिर ऐसा तो होगा ही, जब कोई सुनने वाला नहीं, तो जनता परेशान होगी ऐसा लोगों का मानना है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct