भा०कि०म० यूनियन ने खाद की कालाबाजारी तथा छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान करने की उठाई मांग

Picsart 23 02 10 17 20 59 190

कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 फरवरी 2023
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संगठन की एक बैठक नवीन मंडी परिसर में संपन्न हुई ।बैठक में यूरिया तथा डी ए पी खादों की कालाबाजारी होने की बात कहते हुए व्यवस्था कर कृषकों को उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसी के साथ फसलों की सुरक्षा के लिए आवारा घूम रहे जानवरों को पकड़वाकर गौशालाओं में रखने, शमशाबाद क्षेत्र के गंगा तट पर बने पुल से शाहजहांपुर बरेली बदायूं तथा उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसें चलाए जाने एवं रोडवेज बसों का बढ़ा हुआ किराया कम करने, कोटेदारों पर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने एवं रोशनाबाद(हजियापुर )विद्युत उपकेंद्र से मंझना दलेलगंज विद्युत लाइन पर झूलते हुए जर्जर हो चुके पुराने तारों को बदलवाने तथा कायमगंज मंडी समिति में आढ़तियों व कर्मचारियों मिलकर किसानों को हानि पहुंचा रहेहैं, इसे रोकने जैसी समस्याओं पर विचार विमर्श कर कहा गया है कि उनका संगठन इस संबंध में जल्दी ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन सदस्यों तथा पदाधिकारियों से कहा कि वे सभी मिलकर संगठन को विस्तार दें। इसके लिए किसान भाइयों से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने का काम प्राथमिकता के आधार पर करें ।आयोजित किसान पंचायत में जिला अध्यक्ष के अतिरिक्त अजय कुमार, राजेंद्र सिंह ,माखनलाल, रामनिवास,, प्रमोद कुमार, छेदा लाल, पुष्पा देवी ,सरोजिनी, नन्ही देवी, कुसमा शांति, गीता ,आशीष ,पवन कुमार ,राम बहादुर, विशुनू, बृजभान सिंह गंगवार आदि संगठन पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ– जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes