कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप, शिकायत डीएम से

Picsart 23 02 05 05 59 54 783

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 फरवरी 2023 भ्रष्टाचार की आए दिन कोई न कोई कहानी सामने आ रही है। किसी में रिश्वत लेते हुए तो किसी में काम करने के एवज में रिश्वत की मांग करने की घटनाएं एक के बाद एक भ्रष्टाचार की इन बातों से सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त योजनाओं को सरकारी अमला पलीता लगा रहा है। ऐसा ही एक मामला आज फिर तहसील कायमगंज से जुड़ा हुआ सामने आया। जिसमें पीड़ित व्यक्ति राजस्व निरीक्षक की रिश्वतखोरी की दास्तान कहते हुए सुना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- प्रेम विवाह के 6 महीने बाद ही प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विवरण के अनुसार फिलहाल मूल निवासी जनपद मैनपुरी ग्राम कुरावली रोड नगला पंजाबा की ओम श्री पत्नी अरविंद कुमार जिनकी जमीन कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव बौरा में है। आज महिला के पति अरविंद कुमार अपनी फरियाद लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के सामने पहुंचे। जहां उस समय तहसील प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारी उप जिलाधिकारी संजय सिंह भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों के सामने पीड़ित ने कहा कि गांव बौरा स्थित उसकी गाटा संख्या 10 /2 रकबा 1-619हे०व गाटा संख्या 10/ 3 रकवा1-619 हे० की मेड़बंदी का वाद न्यायालय में था।न्यायालय द्वारा उसके हक में 11/11 /2022 को आदेश पारित हो चुका है।

ये भी पढ़ें:- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की तहसील इकाई का हुआ सर्व सम्मति से गठन

लेकिन राजस्व निरीक्षक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। मेरे द्वारा संपर्क करने पर उन्होंने काम के एवज में मुझसे ₹9000 बतौर रिश्वत सुविधा शुल्क के रूप में ले लिया। इसके बाद भी पैमाइश नहीं की। आरोप लगाने वाले पीड़ित का कहना है कि रुपया उसने अपने वकील के माध्यम से उन्हीं के सामने दिया था। इसके बाद फिर कानूनगो ने कहा कि 20,000 रुपया और चाहिए । मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि पूरी टीम पैमाइश करने जाएगी। सभी के लिए इतना रुपया और चाहिए।

ये भी पढ़ें:-लालची डॉक्टर की लापरवाह कारगुजारी से हुई प्रसूता की दुखद मौत

मेरे मना करने पर कानूनगो ने साफ कह दिया कि जब तक रुपया नहीं दोगे। तब तक काम नहीं होगा। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच एवं न्यायालय आदेश के अनुसार पक्की मेड़बंदी कराने की गुहार लगाई है । अब देखना यह है कि प्रशासन इस प्रकरण में राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध क्या और कब तक कोई कार्यवाही करेगा, अथवा नहीं?

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

Kaimganj News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News, uttar pradesh news,the end times news,fbd news,कायमगंज समाचार,

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes