रोडवेज बस के कलर की तरह, निजी बसें रंगा कर परिवहन माफिया लगा रहे सरकारी खजाने को चूना

Picsart 23 02 04 09 25 23 382

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 फरवरी 2023
धन कमाने वाले अपने निजी स्वार्थ में हर जगह सेंध लगाकर धन उगाही करने का कोई न कोई नया तरीका खोज ही लेते हैं। उनके इस तरह के तरीके कारगर होने में भी जिम्मेदार अधिकारी ऐसे लोगों पर मेहरबान बने रहते हैं।

Picsart 23 01 25 14 24 14 803

इसी तरह का एक अनोखा तरीका इस समय निजी बस संचालकों द्वारा अपनाया गया है। ऐसे माफिया अपनी बसों को रोडवेज बसों के रंग की तरह ही अपनी बसों का रंग करवा कर सरकारी खजाने पर खुला डाका डाल रहे हैं। यह किसी एक मार्ग की बात नहीं है। प्रायः हर जगह यह धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। इन बसों का रंग रोडवेज बस की तरह होने पर यात्री भी धोखा खा जाते हैं और इन्हीं बसों से यात्रा करने के लिए इनमें सवार हो जाते हैं।

Picsart 23 01 25 13 33 52 451

कुछ दूर चलने के बाद जब इन बसों के स्टाफ का कारनामा सामने आता है। तब बेचारा यात्री खाए हुए धोखे पर पछतावा करता है। लेकिन तब तक बस का परिचालक उसकी जेब से भाड़े के नाम पर रुपया ऐंठ चुका होता है। ऐसी स्थिति में सीधा-साधा व्यक्ति हाथ मल कर रह जाता है। इसका एक ताजा नमूना आज उस समय सामने आया जब प्राइवेट बस रंगे सियार की तरह रोडवेज बस के रंग में रंगी हुई कायमगंज रोडवेज बस स्टॉप के अंदर पहुंची और वहां से बाकायदा सवारियां भी भरी और अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगी। उसी समय बस माफिया की जालसाजी का पर्दाफाश करने के लिए किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों को पता चलने लगा कि परिवहन विभाग व एआरटीओ की मिलीभगत से बस माफिया सरकारी खजाने को चूना लगाने में सफल हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इतनी बड़ी बस सरकारी बसों के रंग में रंगी हुई हर जगह से सवारियां लेकर रोजाना उसी मार्ग से निकलती हैं। तो फिर आखिर प्रशासन , परिवहन विभाग के अधिकारी तथा आरटीओ व एआरटीओ ऐसे बस माफियाओं की करतूतों पर रोक क्यों नहीं लगा रहे हैं?
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes