उत्तर प्रदेश में नई आबकारी नीति घोषित होने से बढ़े शराब के दाम- सुरा प्रेमियों को हुई मायूसी ,करनी पड़ेगी शौक के लिए जेब ढीली

Picsart 23 01 30 07 59 28 611

लखनऊ (द एंड टाइम्स न्यूज़)

उत्तर प्रदेश में शासन द्वारा नई आबकारी नीति घोषित होने से देसी तथा अंग्रेजी शराब के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है ।जिससे शराब पीने वालों को अपनी शौक पूरी करने के लिए अब अधिक खर्च करना पड़ेगा। नई नीति के अनुसार प्रदेश में देशी शराब में पांच रुपए, अंग्रेजी में 10 रुपए और बीयर में 5 से 7 रुपए की बढ़ोतरी होगी। नई दरें अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष से लागू होगीं। इसके साथ ही मॉडल शाप से लेकर शराब की दुकानों तक के आवंटन नीतियों की भी घोषणा कर दी गई है। राज्य की अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 की नयी आबकारी नीति शनिवार को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृत की गई है। उसकेअनुसार फुटकर शराब व बीयर विक्रेताओं की लाइसेंस फीस दस प्रतिशत बढ़ जाएगी। इसके अलावा मॉडल शॉप पर शराब पिलाने पर अब तक दो लाख रुपये वार्षिक शुल्क देना होता था ।जिसे बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि प्रदेश में पहली अप्रैल से 25 प्रतिशत तीव्रता वाली देसी शराब का 200 मिलीलीटर का पउवा 50 रुपये से बढ़कर 55 रुपये और 36 प्रतिशत तीव्रता वाला 200 एम.एल.का पउवा 65 रुपये के बजाए 70 रुपये और सड़े हुए अनाज से बनायी जाने वाली 42.8 प्रतिशत तीव्रता वाली देसी शराब का 200 एम.एल. का पउवा 75 के बजाए 80 रुपये का बिकने लगेगा। इसी तरह अंग्रेजी शराब के पापुलर ब्राण्ड में एक क्वार्टर पर करीब 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है। बीयर के दामों में भी 5 से 7 रुपये प्रति केन की बढ़ोत्तरी सम्भावित है। अगले वित्तीय वर्ष में शराब व बीयर की फुटकर दुकानें चलाने के लिए विक्रेताओं को दस प्रतिशत शराब और ज्यादा बेचनी होगी। नई नीति में देसी शराब का न्यूनतम गारंटी कोटा दस प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर के प्राधिकरण क्षेत्र, लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र और इसी परिधि से पांच किलोमीटर के दायरे में जो भले ही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र हों, में स्थित होटल व रेस्टोरेंट और क्लब व बार के लाइसेंस के लिए फीस बढ़ा दी गयी है। इन इलाकों में शराब व बीयर और महंगी हो जाएगी। इससे पहले जून में शराब की दरों में बढ़ोतरी की गई थी। अंग्रेजी शराब पर विशेष अतिरिक्त प्रतिफल शुल्क यानि (स्पेशल एक्सरसाइज ड्यूटी )लगाई गई थी। इसमें अलग-अलग गुणवत्ता वाली 90 एमएल की अंग्रेजी शराब की बोतलों पर क्रमश: 10 रुपये से 40 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई थी।
अब 90 एमएल की रेगुलर की बोतल पर 10 रुपये, प्रीमियम ब्राण्ड की 90 एमएल की बोतल पर 10 रुपये, सुपर प्रीमियम की 90 एमएल की बोतल 20 रुपये, स्कॉच की 90 एमएल की बोतल पर 30 रुपये, विदेश से आयात होने वाली विदेशी शराब की 90 एमएल की बोतल पर 40 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। बढ़ोतरी सिर्फ 90 एमएल की मात्रा वाली बोतलों पर ही की गई थी। अंग्रेजी शराब के क्वार्टर, हाफ और पूरी बोतल पर कोई मूल्य वृद्धि नहीं की गई थी। नई- नीति से छोटी पैकिंग बाली देसी व अंग्रेजी शराब एवं बीयर की छोटी केन ही मूल्य , बढ़ोतरी से प्रभावित होंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes