कायमगंज /फर्रुखाबाद , 28 जनवरी 2023
कायमगंज सरकारी अस्पताल का निजाम बिगड़ा। इमरजेंसी ड्यूटी शुरू होते ही वहां मौजूद फोर्थ क्लास कर्मचारी नशे की हालत में करते हैं ड्यूटी। जिससे आने वाले मरीजों को करना पड़ता है भारी परेशानी का सामना। बीती रात भी ऐसा ही कुछ हुआ। जब रेलवे रोड निवासी अनिकेश को अचेत अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद एक फोर्थ क्लास कर्मचारी नशे की हालत में मरीज का इलाज करने पहुंच गया। जिसे वहां मौजूद साथ आए परिजनों ने दूर हटा दिया। बताते चलें शाम होते ही यहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी शराब और कबाब के रंग में ढल जाते हैं। इसके बाद चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट बेचारे क्या करें । मजबूर हो बे मरीज को देखते ही लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर देते हैं। आए दिन शराब पीकर ड्यूटी पर कर्मचारी अपनी मनमानी करते हैं ।जिसके चलते मरीजों को तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ता ही है। इसके साथ- साथ मौजूद चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट को भी असुविधा को देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए मरीजों को रेफर करना पड रहा है। शाम होते ही कर्मचारी शराब के नशे में इतने चूर होते हैं कि वह ना तो अपनों को ही पहचानते हैं और ना मरीज को ही। आए दिन इस अस्पताल में ऐसा नजारा शाम ढलते ही देखने को मिल जाता है। कई बार पत्रकारों द्वारा इस मामले की सूचना चिकित्सा अधीक्षक को फोन द्वारा दी गई। लेकिन आज तक ना तो कोई कार्यवाही हुई और ना ही सुधार। जब इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक से फोन द्वारा वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि अभी हम मीटिंग में हैं। बाद में बात करेंगे। यह है कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल। जहां उपचार के लिए आने वाले मरीज के सामने चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी ही शराब के सुरूर में मस्त दिखाई देते हैं। ऐसे में वे अपनी ड्यूटी कैसे करते होंगे। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May