Kaimganj News: पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन कायमगंज पर लगा गंदगी का अंबार

Picsart 23 01 22 18 44 45 850

Kaimganj News / फर्रुखाबाद 22 जनवरी 2023
कासगंज – कानपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित कायमगंज रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई ना होने की वजह से जगह -जगह गंदगी के अंबार लग चुके हैं।

Picsart 23 01 22 17 23 06 113

यहां के विकलांग शौचालय में ताला लटक रहा है। वही महिला एवं पुरुष शौचालय में दरवाजे खिड़कियों सहित पूरे शौचालय में भयंकर गंदगी का नजारा दिखाई दे रहा है।

ads

इस संबंध में लोगों का कहना है कि कायमगंज रेलवे स्टेशन पर पानी एवं शौचालयों में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोकल में चलने वाले यात्रियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कायमगंज रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट सफाई कर्मचारियों की तैनाती है।

ads

वह अपनी मनमानी के चलते साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण यह है कि महिला एवं पुरुष तथा विकलांग शौचालयों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं । वही विकलांग शौचालय के बाहर जहां किसी समय पेशाब घर हुआ करता था। वह अब तोड़ दिया गया है।

ads

इसके साथ ही लोग खुले आसमान के नीचे इसी जगह पर पेशाब करके गंदगी फैला रहे हैं। जबकि रेलवे सुरक्षा बल प्लेटफार्म पर मौजूद रहता है। इसके बावजूद बेचारे यात्री खुले आसमान के नीचे पेशाब एवं मल मूत्र करने को विवश हैं। हालांकि रेलवे की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं हर एक प्लेटफार्म पर सुनिश्चित कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716

लेकिन न जाने क्यों कायमगंज स्टेशन मास्टर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । इसके साथ ही उड़ने वाली दुर्गंध यहां आने वाले लोगों को नाक पर रुमाल रखकर सांस लेने के लिए मजबूर कर रही है। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए रेलवे प्रशासन को लिखा भी जा चुका है। इस सबके बावजूद ना जाने क्यों रेलवे के अधिकारी कायमगंज रेलवे स्टेशन पर ध्यान नहीं दे रहे है। इस संबंध में जब कार्यवाहक स्टेशन मास्टर वाई के शाक्य से बात करना चाही, तो उन्होंने कहा की प्राइवेट कर्मचारी लगाए गए हैं ।हम इस संबंध में कुछ भी कहने के लिए या आपको वाइट देने के लिए अधिकृत नहीं है। यदि कोई जानकारी लेनी ही हो तो, इस संबंध में आप उच्चाधिकारियों से संपर्क करें। इस तरह गंदगी के लगे अंबार ,यहां आने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी ,जैसी अव्यवस्था को देखकर ऐसा लग रहा है, कि मानो स्वच्छ भारत मिशन का इस रेलवे स्टेशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes