ट्रेन से कटा, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला अज्ञात शव

Picsart 23 01 19 19 25 59 699

कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 जनवरी 2023
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर के सामने की है। कासगंज- कानपुर रेलवे ट्रैक की रेलवे स्टेशन कायमगंज से पूरब की ओर गांव नरसिंहपुर के सामने रेलवे लाइन पोल संख्या 166 /5 व 166/6 के मध्य।

IMG 20230118 WA0043

इसी गांव के निवासी आदेश कुमार गंगवार के बाग के सामने, कायमगंज स्टेशन की ओर लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात शव ट्रेन से कटा हुआ रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से पड़ोस के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई ।

Picsart 23 01 18 16 25 26 603

कटा हुआ शव रेलवे ट्रैक मैन रंजीत पाल तथा ज्ञानरतन ने देखा, तथा घटना की सूचना कायमगंज रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद घटनास्थल पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक ओपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरपीएफ ने इस घटना की सूचना कोतवाली कायमगंज प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल को दी।

Picsart 23 01 15 10 41 40 651

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को वहां स्थित बाग के कोने पर इंग्लिश शराब की एक खाली हाफ बोतल तथा प्लास्टिक गिलास, दो खाली पैकेट नमकीन के पड़े हुए मिले। इसी के ठीक सामने मृतक का काले रंग का जूता पड़ा हुआ था । ट्रैक पर मिले शव की मौके पर मौजूद ग्रामीणों तथा पड़ोस के लोगों को बुलाकर पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। किंतु शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक ब्लैक कलर का इनर तथा खाकी रंग का पेन्ट पहने हुए हैं और वही शव के पास काले रंग की जैकेट तथा उससे कुछ दूरी पर काले रंग का जूता पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes