कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 जनवरी 2023
कार्यकर्ता राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी व राष्ट्रीय हिंदू संगठन मुनेश श्रीवास्तव निवासी जनपद फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज गांव अहमदगंज ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित शिकायती पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित किया।
शिकायत करता का फोटो
जिसकी प्रति मीडिया को उपलब्ध कराई गई ।प्रेषित पत्र में मुनेश श्रीवास्तव ने संबंधित विषय का उल्लेख:- जिसमें भ्रूण लिंग की जांच करा कर बिना सर्जन डॉक्टर के ऑपरेशन कर गर्भस्थ शिशु की हत्या करने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि कायमगंज नगर में स्थित सूर्या नर्सिंग होम एक प्राइवेट अस्पताल है। यहां गर्भ में शिशु की हत्या की जाती है। अवैध रूप से गर्भ की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि गर्भस्थ शिशु लड़का है या लड़की ,अल्ट्रासाउंड द्वारा जांच के बाद लड़की होने पर उस शिशु की गर्भ से प्राकृतिक रूप से बाहर आने से पहले ही हत्या कर दी जाती है।
हिंदू नेता का आरोप है कि इतना ही नहीं इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अल्ट्रासाउंड कमरे में महिला को टेबल पर लिटा कर अल्ट्रासाउंड के बहाने उससे छेड़खानी भी की जाती है। उनका कहना है कि कायमगंज में ऑपरेशन के लिए कोई सर्जन डॉक्टर नहीं है। लेकिन इस अस्पताल में डॉक्टर ही सर्जन बनकर खुद ऑपरेशन करता है।
मरीज के साथ आए उसके गार्जियन को मरीज की हालत बहुत अधिक खराब बताकर उसे इतना घबराहट में ला दिया जाता है, कि वह सोचे समझे बिना ही डॉक्टर की बात पर विश्वास कर लेता है। पत्र प्रेषित करने वाले का आरोप है कि मरीज के परिजनों को इस तरह भ्रम में डालकर ऑपरेशन होना बताकर सैकड़ों महिलाओं को अनावश्यक रूप से ऑपरेशन का शिकार बनाया जा चुका है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस अस्पताल में अब तक कई सैकड़ा गर्भस्थ शिशुओं की जान ली जा चुकी है, या यूं कहें कि असमय ही गर्भस्थ शिशु जान गवा चुके हैं। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र में कहा गया है कि इस अस्पताल की शीघ्र समय रहते जनहित में उच्च स्तरीय टीम भेजकर जांच कराई जाए तथा जल्द से जल्द उचित एवं आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए।
ब्यूरो चीफ –जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct