किसान यूनियन ने सुरक्षा के साथ ही किसान समस्याओं के निराकरण की मांग कर सौंपा ज्ञापन

Picsart 23 01 16 18 28 14 152

कायमगंज / फर्रुखाबाद 16 जनवरी 2023
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज ) के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे तथा उनके परिवार वालों पर द्वेष भावना से झूठे केस दर्ज कराए गए हैं। इन्हें तत्काल समाप्त कराया जाए। साथ ही अध्यक्ष श्री पांडे तथा उनके परिवारी जनों पर किए गए हमले के दोषियों को सजा दिलाने की व्यवस्था की जाए।

Picsart 23 01 15 10 41 40 651

अध्यक्ष के खतरे को देखते हुए उन्होंने पांडे को शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग की है। इस संबंध में किसान नेताओं ने वहां के भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डीएस लोधी तथा भाजपा पार्टी जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी द्वारा माफियाओं से मिलकर अर्जित की गई अवैध संपत्ति की जांच कराने के साथ ही संपत्ति को जप्त करने तथा इन दोनों पदाधिकारियों को उनके पदों से बर्खास्त करने की भी बात कही है। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज्य) ने प्रदेश में आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने के साथ ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने एवं पशुओं को छोड़ने बालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग करते हुए, स्थानीय स्तर पर तहसील कायमगंज के गांव पहाड़पुर में कानूनगो द्वारा किसानों की जमीन की पैमाइश के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत करते हुए तत्काल भ्रष्टाचार को रोकने तथा किसानों को राहत देने की मांग करते हुए कस्बा नवाबगंज में चिकों वाली गली के क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों एवं बंच केबिल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन से पहले बड़ी संख्या में पहुंचे संगठन पदाधिकारियों, सदस्यों तथा किसानों ने तहसील परिसर में बैठक कर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद की। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, मंजेश कुमार, अमन शाक्य, आबाद खान, हप्पू कंसुरी, विजय सक्सेना ,पुष्पेंद्र सिंह, मनोज कुमार, गौरव, शैलेंद्र सिंह ,सर्वेश कुमार, कुलदीप बघेल, सतीश पाल, चंचल बघेल ,सुखबीर पाल, परमजीत पाल ,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes