कमालगंज / फर्रुखाबाद ,5 जनवरी 2023
कमालगंज थाना पुलिस ने यात्री का टेंपो में छूटा बैग रुपयों सहित कराया वापस। मिली जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के गांव निजामपुर निवासी देवेंद्र कुमार बुधवार सुबह कालिंद्री एक्सप्रेस से कहीं जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। देवेंद्र स्टेशन जाने के लिए टेंपो पर बैठकर चला था। जल्दबाजी में जब वह टेंपो से उतरा तो टेंपो सवार यात्री अपना बैग टेंपो में ही भूल गया । बैग में उसके कपड़े तथा 20 हजार रुपए रखे थे। जैसे उसे एहसास हुआ, उसके होश उड़ गए । किसी जानकार की सलाह पर उसने मामले की सूचना कमालगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मामले की जांच में लग गई । पुलिस ने सीसीबी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले और उसकी मदद से उसने टेंपो चालक को तलाश किया। अथक प्रयास के बाद पुलिस को बैग तलाशने में कामयाबी मिल गई । इस काम को अच्छी तरह करने में थाने के एसआई नागेंद्र सिंह तथा चीता मोबाइल टीम के विश्वेंद्र सिंह ने काफी तत्परता दिखाई। इस पर इन पुलिसकर्मियों को थाना अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बधाई दी। साथ ही खोया हुआ बैग ,रुपए सहित देवेंद्र को सौंप दिया गया।
रिपोर्टर= दीपक यादव, कमालगंज (फर्रुखाबाद)
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct