कुछ साल पहले हो चुकी पिता की हत्या ,अब बेटे को दी जा रही धमकियां

Maarpeet

– दिनदहाड़े व्यस्त मार्ग पर 4 लोगों ने पीड़ित को घेरकर मारपीट करते हुए किया मारने का प्रयास, घटनास्थल से ही मोबाइल तथा कुछ रुपए हुए गायब
कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 जनवरी 2023
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव हंजियापुर मजरा हकीकतपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र स्व० रामफल ने कोतवाली कायमगंज पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि 26 दिसंबर को अपने घर का सामान लेने कायमगंज बाजार गया था। वहां से लौट रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित कैसरखाँ अड्डे पर पहुंचा। जहां उसका कोई परिचित मिला। उससे बातचीत कर रहा था। उसी समय अचानक उसी के गांव के निवासी पिंकी ,अनवेश, पुष्पेंद्र पुत्रगण कश्मीर सिंह तथा उनके एक अज्ञात साथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। यह चारों लोग बेरहमी से मारपीट कर उसे मार डालना चाहते थे। किंतु तब तक वहां के दुकानदारों तथा राहगीरों ने विरोध करते हुए किसी तरह मुझे बचाया। मैं जान बचाकर वहां से भागा ,इसी आपाधापी में पता नहीं इन लोगों ने मेरा मोबाइल तथा ₹5000 निकाल लिए या फिर इनके द्वारा की गई घटना की अफरातफरी में मेरा सामान भी गिर गया। जो मुझे नहीं मिला । किसी तरह जान बचाकर मैं वहां से भाग रहा था, तो हमलावरों ने मुझे फिर देख लेने तथा जान से मारने की चेतावनी भरे लहजे में धमकी दी है । पीड़ित का कहना है कि उसके पिता की हत्या गांव के ही लोगों ने कुछ वर्ष पहले करनी थी, और अब वही साजिशकर्ता ,उसकी तथा उसके परिवार की हत्या करना चाहते हैं।फिलहाल पुलिस ने मोबाइल तथा रुपए गायब होने की बात को खारिज करते हुए केवल पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया ।लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के कारण भयभीत पीड़ित का कहना है कि यह सभी उसे धमकी दे रहे हैं ,कह रहे हैं कि = की गई रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो जैसे तुम्हारे बाप की हत्या हुई , उससे और बुरी तरह से तुम्हारी भी हत्या करने में कोई देरी नहीं लगेगी।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes