कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 दिसंबर 2022
आज दिनांक25/12/2022 को भारती कृषक एसोसिएशन की पंचायत रागिब हुसैन खां की अध्यक्षता में कार्यालय मोहल्ला जवाहरगंज कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद में हुई।जिसका संचालन प्रताप सिंह गंगवार द्वारा किया गया। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्या खाद बीज की है।जिसकी कालाबाजारी हो रही है। बिजली मीटर लगाने में अवैध वसूली हो रही है।गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया। गन्ना मूल्य 450 रूपए प्रति क्विंटल किया जाए। सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। जनतांत्रिक ढंग से अपनी मांग रखना क्या जुर्म है। किसान यूनियन तहसील मुख्यालय पर जाती है तो एसडीएम कहता है कि क्या परमीशन ली।क्या किसान को अपनी बात रखने पर परमीशन चाहिए।ऐसा कभी नहीं हुआ। देश में डिक्टेटरशिप लागू है। सरकार के कर्मचारी बेलगाम है। पुलिस गुंडो को उत्साहित कर रही है और उन्हें पुलिस सुरक्षा दे रही है।वादी को जेल पुलिस भेज रही है। इन्हीं सब बातों को लेकर भारती कृषक एसोसिएशन 5 जनवरी को फर्रुखाबाद से लखनऊ जाकर पंचायत करेगी , फिर लखनऊ से बनारस से पुरी, पुरी से गंगासागर, गंगासागर से बैजनाथ से अयोध्या होते हुए 17 जनवरी को वापिसी होगी। हर जगह भारती कृषक एसोसिएशन पंचायत करेगी।
पंचायत में प्रदेश महासचिव मुन्नालाल सक्सेना ने कहा कि गेहूं आटा मंहगा हो गया।आटे में मिलावट हो रही है। कस्बा कायमगंज में टंकी का पानी नाली की सिल्ट युक्त है।जो पानी पीने लायक नहीं है। नालियां गंदे पानी सिल्ट से भरी है। सर्दी के मौसम में अलाव की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा नहीं की गई। नगर पालिका ने कुओं और नगर पालिका की जमीनों पर अवैध कब्जे करा रखे हैं। लोगों को शादी के लिए कुआं बारे के लिए नहीं मिलते वही हाल गांवों का है।सारे कुएं बंद हो चुके हैं और उनपर अवैध कब्जा हो चुका है।कस्बा कायमगंज में कटखने बंदरों की बड़ी भारी समस्या है। लोगों का रास्ता निकलना दूभर है।बंदर रास्ता घेरकर बैठ जाते हैं। जबकि फर्रुखाबाद में बंदर पकड़बाये जा सकते हैं तो कायमगंज में क्यों नहीं । पूर्व में भी बंदर पकड़बाये गये थे।नगर पालिका कायमगंज को कई बार ज्ञात कराया जा चुका है। कस्बा कायमगंज में यूनानी चिकित्सालय खोला जाए। कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उचित मर्ज की दवाइयां नहीं मिलती। पानी की टंकी 8 साल से बंद है अस्पताल की समर खराब है। उपरोक्त वर्णित समस्याओं के लिए 5 जनवरी को भारती कृषक एसोसिएशन लखनऊ प्रस्थान करेगी और समस्याओं का हल कराया जाएगा। पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्रांतीय महासचिव मुन्नालाल सक्सेना, प्रदेश संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष रामदास वर्मा,जिला प्रभारी रागिब हुसैन खां, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सक्सेना, रामवीर,विजय शाक्य, शिवराज शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct