रात के अंधेरे में अधिशासी अधिकारी ने किया रैन बसेरे का औचक निरीक्षण मिली खामियां Kaimganj News

Picsart 22 12 21 14 13 19 013

कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 दिसंबर 2022

Kaimganj News: पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इसी के साथ सर्दी का प्रकोप भी अपनी चरम सीमा पर पहुंचता जा रहा है ।अचानक पड़ी सर्दी के कारण जन सामान्य को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा के दौरान आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने तथा कंबल वितरण करने एवं स्थाई तथा अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था सही करने के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

INCOMETAX

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कुछ स्थानों पर अधिकारी सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कायमगंज धनुष धारी सिंह ने पालिका कार्यालय के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जमीन पर बिछे गद्दों को हटाकर फोल्डिंग चारपाई डलवाने की बात कही। वही रैन बसेरे के विंडो पर लगे शीशे टूटे होने पर बदलवाने को कहा ।

gst
kaimganj news

इसी के साथ यहां की साफ सफाई एवं रात के समय अस्पताल में आने वाले तीमारदारों के लिए रैन बसेरे में लेटने- बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की बात करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए कहा गया । अधिशासी अधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण की तरह जनपद फर्रुखाबाद में दूसरे स्थानों पर भी अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकल पड़े हैं । कायमगंज में गत वर्षो की भांति इस बार उपयुक्त स्थानों पर अभी तक अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था होती दिखाई नहीं दी है। नगर वासियों का कहना है कि जिस तरह निरीक्षण अधिशासी अधिकारी द्वारा रात के अंधेरे में किया गया। यदि यही निरीक्षण इसी तरह दिन के उजाले में भी किया जाए। जिससे लोगों से संवाद स्थापित कर आवश्यकता के अनुसार जरूरी स्थानों पर सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने ,अस्थाई रैन बसेरा बनाने जैसी जरूरतों का पता आसानी से लग सके। लेकिन रात के अंधेरे में केवल जगह देखी जा सकती है। जन सामान्य के लिए क्या उपयोगी है, इसका पता नहीं लगाया जा सकता ।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes