कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 दिसंबर 2022
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज की स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी से उतर कर लगभग बेपटरी हो चुकी हैं। भारती कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारी सुनील कुमार दुबे , रागिब हुसैन खान, प्रताप सिंह गंगवार, मुन्ना लाल सक्सेना, शिवराज सिंह, विनीत कुमार सक्सेना, रामवीर सिंह जाटव, विजय सिंह शाक्य आदि ने व्हाट्सएप के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए ।
इस सरकारी अस्पताल की ओर ध्यान आकृष्ट कर समस्या समाधान की मांग की है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अस्पताल अधीक्षक द्वारा अस्पताल के आवासों को बाहरी लोगों आवंटित कर कब्जा करा दिया है। पानी व्यवस्था के लिए यहां स्थित पानी टंकी पिछले 8 साल से बंद पड़ी है। यहां तक की यहां लगा समरसेबल भी खराब है। आरोप है कि इस अस्पताल में जब से अधीक्षक के पद पर सरवर इकबाल की नियुक्ति हुई है।

तब से अस्पताल की दशा और खराब हो चुकी है। किसान नेताओं का कहना है कि अधीक्षक अस्पताल की बजाए पूरा समय नगर के मोहल्ला चिलांका में स्थित अपने ही निजी अस्पताल को दे रहे हैं। इनकी यह स्थित बहुत ही शोचनीय तथा सरकारी नियम के विरुद्ध है। अस्पताल की सफाई व्यवस्था केवल एक सफाई कर्मचारी के भरोसे है और वह कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी नहीं करता है। यहां आने वाले मरीजों को केवल एक तरह की ही दबा यह कह कर दी जाती है कि दवाइयां मिल नहीं रही है। अस्पताल में केबल 2 फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। यह संख्या पर्याप्त नहीं है। महिला चिकित्सक डॉ मधु अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि यह डॉक्टर केवल 2:00 बजे तक ही अस्पताल में दिखाई देती हैं और उस पर भी वे अपने निश्चित ड्यूटी वाले कक्ष में बैठती तक नहीं है। जिससे मरीज इधर-उधर भटकने को मजबूर होते दिखाई देते हैं। वही महिला चिकित्सालय में स्थित शौचालयों से सफाई के अभाव में दुर्गंध आ रही है। यह दुर्गंध संक्रामक रोगों को बढ़ावा दे रही है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug