कायमगंज फर्रुखाबाद 4 नवंबर 2022
नगर के मोहल्ला नई बस्ती रोड पर स्थित अनुराग अग्रवाल की गोदाम में रजाई वितरण समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया इस दौरान वार्ड नंबर 11 अशोकपुरम साधवाड़ा के 101 लोगों को मुख्य अतिथि के द्वारा रजाई वितरण किया गया।

इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। बताते चलें वार्ड नंबर 11 अशोकपुरम सधवाड़ा मोहल्ला के मौजूदा सभासद आसिफ मंसूरी द्वारा आज रविवार को रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन नई बस्ती रोड स्थित अनुराग अग्रवाल की गोदाम में किया गया। इस दौरान 101 लोगों को रजाई सौंपी गई। रजाई पाकर लोगों को चेहरे खिले। मुख्य अतिथि कायमगंज ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे , अरुण दुवे, ओम कालेश्वर पाठक की उपस्थिति रही ।सभी वार्ड वासियों से आगामी चुनाव में आसिफ मंसूरी को जिताने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान सभासद द्वारा अपने कराए हुए कार्यों की प्रतियां वार्ड वासियों को सौंपी गई। इस दौरान बोलते हुए कहा गया की आपके स्नेह, सहयोग व समर्थन से 12 दिसम्बर 2017 से 04 दिसम्बर 2022 तक के समय में विकास कार्य कराकर शहर में वार्ड को ऊंचाईयां प्रदान करने का सार्थक प्रयास किया गया जो शत – प्रतिशत सफल रहा ।

यह सब आपके आशीर्वाद से ही सम्भव हो सका | आपसे आशा है भविष्य में भी सब वार्ड वासियों का सहयोग व समर्थन निरन्तर प्राप्त होता रहेगा | वार्ड 11 मो० सधवाडा कायमगंज में विकास कार्यों की संक्षिप्त सूची – 1. सड़क निर्माण डा० गुरनाम सिंह अस्पताल से श्रीमती मधु श्रीवास्तव के घर तक | 2. सड़क निर्माण श्री महेश कठेरिया के घर से श्री नरेशचंद्र कठेरिया के घर तक | 3. सड़क निर्माण श्री अमित शाक्य के घर से स्व० सालिगराम के घर तक | 4. सड़क निर्माण श्रीकृष्ण शाक्य (फौजी) के घर से श्री संतोष पाल के घर तक | 5. सड़क निर्माण श्री खेमकरण शाक्य के घर से श्री मेवाराम शाक्य के घर तक |
6. सड़क निर्माण नई बस्ती रोड पर होरीलाल शाक्य (चक्कीवाले) की नई आबादी में | 7. सड़क निर्माण (हॉट मिक्स) जमा मस्जिद से नई बस्ती रोड तक | 8. कैम्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाये गये | 9. डा० गुरनाम सिंह की गली में विद्युत विभाग के पोल (खम्बे) लगवाये गये | 10. विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन जरुरतमंद को उपलब्ध करायी गयी । 11. बेटी के विवाह में कन्या अनुदान प्रदान कराया गया | 12. प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराये गये | 13. लॉकडाउन में पूरे वार्ड में सभी जरुरतमंदों को राशनकिट उपलब्ध करायी गयी । 14. शीतकालीन माह में कम्बल वितरण | 15. पूरे वार्ड की गलियों में नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटे व बल्ब लगवाये गये | 16. श्री जयदत्त श्रीवास्तव वाली गली में वाटर पाइप चालू कराकर जल आपूर्ति हेतु कनेक्शन उपलब्ध कराये गये | 17. खाद्य आपूर्ति विभाग से नए राशन कार्ड उपलब्ध कराये गये | 18. जामा मस्जिद से नई बस्ती रोड पर नए खम्बों के साथ स्ट्रीट लाइटे उपलब्ध करायी गयी । 19. कायमगंज नगर पालिका द्वारा वार्ड 11 सबसे स्वच्छ वार्ड (2020-21) घोषित किया गया | 20. श्री राजू सक्सेना वाली गली में वाटर पाइप चालू कराने का कार्य प्रगति पर है जिससे जल आपूर्ति हेतु कनेक्शन उपलब्ध होंगे | 21. प्रत्येक वर्ष नववर्ष पर कैलेन्डर वितरण | 22. वार्ड में कोरोना वैक्सीन कैम्प का आयोजन व ई – श्रम कार्ड कैम्प का आयोजन | 23. वार्ड में अन्य विकास कार्य व सड़कें बोर्ड द्वारा स्वीकृति निर्माण हेतु शेष हैं ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May