बीएलओ(BLO) की ड्यूटी कटवाने को शिकायती पत्र लेकर आया शिक्षक संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम के सामने गश खाकर गिर पड़ा । जिससे अधिकारियों ने हड़कंप मच गया ।आनन फानन उसे चिकित्सकों की टीम ने संभाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।जहां शिक्षक का उपचार जारी है ।दरअसल आपको बता दें कि आज शनिवार को तहसील सभागार कायमगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में चल रहा है ।इसी दौरान विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय रौकरी में तैनात सहायक अध्यापक विकास कुमार राजपूत अपना शिकायती पत्र लेकर आए ।
जब शिक्षक विकास कुमार लाइन में लगे हुए थे इसी दौरान वह गश खाकर गिर पड़े जिससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए ।आनन फानन सभागार में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने उन्हें संभाला ।और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया ।
जहां शिक्षक का उपचार जारी है lशिक्षक विकास कुमार ने बताया कि वह विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय रौकरी में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं इसके साथ ही विभाग द्वारा उनकी ड्यूटी बीएलओ (BLO) पद पर भी लगा दी गई है जिसे वह करने में असमर्थ है उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अनुराधा का निधन बीते सितंबर माह में हो गया है । जिससे उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं है ,उनके 3 वर्ष का एक पुत्र भी है जिसकी देखरेख भी उन्हें करनी पड़ती है ।
इससे पूर्व में भी शिक्षक कई बार खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दे चुका है लेकिन किसी अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी,जिसके बाद आज वह संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र लेकर आए थे ।शिक्षक विकास कुमार राजपूत मूलतः जनपद औरैया के रहने वाले हैं ।जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि शिक्षक का मामला संज्ञान में आया है । जांच करा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Bin bulaye baraati viral video: बिन बुलाये शादी में घुसकर खाया खाना, MBA छात्र से धूलवाये गये बर्तन
-
Kaimganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार हुआ घायल
-
6 वर्षीय मासूम बालिका झुलस कर हुई गंभीर रूप से घायल
-
नवविवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
गेस्ट हाउस से चोरों ने फिर बैटरी चुराकर दिया चोरी की घटना को अंजाम
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct