गेस्ट हाउस से चोरों ने फिर बैटरी चुराकर दिया चोरी की घटना को अंजाम

Picsart 22 12 02 17 37 04 082

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 दिसंबर 20-22

चोरों के हौसले बुलंद, दे रहे हैं घटना को आए दिन अंजाम। ताजा मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रायपुर का बताया जा रहा है। यहां एक गेस्ट हाउस से बीती रात बेखौफ चोरों ने सोलर प्लेट के 2 बैटरी चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने कोतवाली कायमगंज एवं जिले के पुलिस कप्तान के नाम प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Picsart 22 12 02 17 39 38 054

बताते चलें कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में आए दिन चोर चोरी की घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं। बीती रात भी चोरों ने घटना को अंजाम देते हुए सैयदैन शाह के कायमगंज कंपिल मार्ग पर स्थित एसएस मैरिज लॉन गेस्ट हाउस से सोलर प्लेट के 2 बैटरी चुरा ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है तथा जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं इससे पूर्व में भी ग्राम रायपुर से कई बैटरी चोरी हो चुकी है।

gst

जिसका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन किसी न किसी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित सैयदैन शाह के बेटे बिलाल शाह ने बताया कि इससे पूर्व चोरों द्वारा गांव में ही ई रिक्शा की बैटरी तथा घरों से एवं ट्रैक्टर कार आदि से बैटरी चोरी हो चुकी है। इस सब के बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ नहीं सकी है। कई बार पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी सक्रिय हुए चोरों की पुलिस परछाई तक नहीं खोज पाई है। यही कारण है कि पुलिस की निष्क्रियता का लाभ उठाकर चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देते चले जा रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes