Kamalganj News: माल गाड़ी का पहिया पटरी से नीचे उतरा, पायलट की सूझबूझ से हादसा टला

Kamalganj News

फर्रुखाबाद 22 नवंबर 2022
आज दिन के लगभग 1:45 बजे कासगंज कानपुर ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी उस समय दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। जब गिट्टी लदी मालगाड़ी ट्रेन हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी । बताया गया किअचानक मालगाड़ी के पहिये पटरी से नीचे उतर गये| जानकारी होनें पर पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए तत्काल गाड़ी को रोक दिया| जिससे कोई दुर्घटना नही हुई| रेलवे अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाएं हुए हैं| मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी गिट्टी भरकर हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर पंहुची|

जिसके बाद दोपहर बाद लगभग 1:45 बजे मालगाड़ी फर्रुखाबाद की तरफ चल पड़ी| लेकिन लगभग 100 मीटर के बाद ही मालगाड़ी के चालक को आभास हुआ की ट्रेन के पहिये पटरी से उतर चुके हैं| चालक ने तत्काल ही सूझबूझ से ट्रेन को रोंक लिया| ट्रेन रुक जानें से दुर्घटना होने से बच गयी| पीछे से 13 वीं बोगी पटरी से उतरी थी|

उसका एक पहिया पटरी से उतरा था| 3:46 मिनट पर पहिया ठीक कर दिया गया| 39 डिब्बे फर्रुखाबाद भेज दिये गये है| पीछे के 13 डिब्बे दूसरे इंजन से पुन: हरसिंहपुर गोवा स्टेशन पर खड़े करा दिये गये| पटरी से पहिए उतर जाने के कारण15038 ट्रेन कासगंज से कानपुर, अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही| डीआरएम रेलवे ,पीआरओ ने बताया पटरी से मालगाड़ी का एक पहिया उतर गया था| जिसे 3:46 पर ठीक करा दिया गया| लगभग 30 मिनट में रूट सुचारू कर दिया गया|

ब्यूरो रिपोर्ट फर्रूखाबाद

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes