भाजपा नेता का दावा :- उत्तर प्रदेश के उपचुनाव व गुजरात चुनाव में जीत रही है भाजपा

Picsart 22 11 19 19 30 16 030

कायमगंज / फर्रुखाबाद 19 नवंबर 20-22
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा का कायमगंज नगर आगमन पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ विकास शर्मा ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ग्राम जौरा में चल रही भागवत कथा में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनका काफिला नगर कायमगंज स्थित डाक्टर विकास शर्मा के यहां पहुंचा । जहां उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा की मैनपुरी के उप चुनाव में बदलाव देखने को मिलेगा। भाजपा की जीत होगी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जो जनता के लिए कार्य किए हैं। उसको देखते हुए जनता उपचुनाव में भाजपा को चुनेगी। इसके अलावा गुजरात चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री ने तरक्की के रास्ते पर ले जाकर देशवासियों को एक साथ जोड़ने का प्रयास करते हुए सभी का विकास किया है । जहां तक गुजरात प्रांत की बात है । वह तो प्रधानमंत्री मोदी जी का गृह क्षेत्र है। गुजरात देश में एक मॉडल के रूप में देखा जाता है । वहां भारतीय जनता पार्टी को इस बार और अधिक सीटें मिलने की पूरी उम्मीद है। जहां तक आम आदमी पार्टी का प्रश्न है, वह भाजपा का नहीं, बल्कि नुकसान तो कांग्रेस का कर रही है। आम आदमी पार्टी के गुजरात में चुनाव लड़ने से भाजपा को कोई नुकसान होने वाला नहीं है। पहले भी वहां जीते थे और फिर इस बार भी जीतेंगे।

 

ब्यूरो रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes