फर्रुखाबाद समाचार: पच्चीस हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार कर , कराया अस्पताल में भर्ती

Picsart 22 11 14 13 42 37 901 jpg

फर्रुखाबाद समाचार 14 नवंबर 2022
वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। संदिग्ध द्वारा पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया। जवाबी फायरिंग में बाइक से फिसल कर गिरा युवक घायल हो गया । जिसे घायल अवस्था में ही उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया । पुलिस गिरफ्त में आए युवक ने अपना नाम शिवा गिहार थाना भोगांव जनपद मैनपुरी का निवासी बताया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने देर रात लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश की स्थित पता कर उसके हो रहे उपचार का हाल-चाल लिया। साथ ही उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना मऊदरवाजा पुलिस बीती रात 12.30 बजे वाहनों की चेकिंग कर रही थी ।उसी समय पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का संकेत किया । किंतु बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर पर फायरिंग करने लगा ।

और इसी के साथ उसने बाइक भगाने का प्रयास किया । वाइक फिसल जाने से युवक गिर कर घायाल हो गया। बाइक सवार ने फिर पुलिस पर गोली चलाई । तब पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। जिससे उसके बाये पैर में गोली लगी और वह घायल हुआ। गिरफ्त के बाद पूछताछ करने पर पता चला कि घायल युवक जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव का रहने वाला है। उसका नाम शिवा उर्फ कचरा है।

शिवा कोतवाली फतेहगढ़ के गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित है। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित है। पकड़े गये वांछित अपराधी शिवा पर लूट डकैती चोरी गैंगस्टर आदि संगीन मामलों के 30 मुकदमे दर्ज हैं। लंबे अपराधिक इतिहास वाला शिवा आए दिन कहीं न कहीं लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहता था।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

Kaimganj News: दिवंगत पूर्व विधायक की आत्म शांति हेतु आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा

हजरत ख्वाजा अहसन अली शाह रह० दरगाह उर्स की तैयारियां लगभग हुई पूरी

धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes